2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'हमारे 6 आदमी भारत पहुंच चुके हैं...26/11 हमले की तरह मुंबई को...

‘हमारे 6 आदमी भारत पहुंच चुके हैं…26/11 हमले की तरह मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी’

Published on

मुंबई

मुंबई पुलिस की ट्रैफिक विभाग को आए धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज ने महकमे की नींद उड़ा दी है। इस धमकी भरे संदेश के बाद पूरा डिपार्टमेंट इसकी गंभीरता से जांच करने में जुट चुका है। दरअसल इस व्हाट्सएप मैसेज को संजीदगी से लेने की दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के समंदर में दो संदिग्ध बोट में तीन एक 47 राइफल (AK47) भी मिली थी। हालांकि तब पुलिस ने कहा था कि इसमी कोई आतंकी एंगल नहीं है। धमकी देने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर बताया कि शहर में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जा सकता है। यह धमकी हिंदुस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नंबर से दी गई है।

मैसेज करने वाले ने बताया कि यदि उसकी लोकेशन ट्रैक की जाएगी तो वह भारत के बाहर का ही दिखाएगा। हालांकि धमाका मुंबई शहर में होगा। धमकी में यह भी कहा गया है कि हम 6 लोग हैं जो फिलहाल भारत में मौजूद हैं। जो इस काम को अंजाम देंगे। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जबकि अन्य एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जो धमकी भरा मैसेज आया है उसकी जांच पड़ताल शुरू है ना कि इस मामले में अभी तक कोई भी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है फिलहाल हम मैसेज भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

अरब सागर में एक संदिग्ध नाव और तीन एके-47 राइफल
आपको बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर से एक संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल मिली थी। पुलिस के मुताबिक समुंदर में दो संदिग्ध बोट थी। जिसमें से एक नाव में एके-47 राइफल और विस्फोटक बरामद हुए थे। जबकि दूसरी नाव में कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे। एके-47 और संदिग्ध नाव मिलने की वजह से पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया था। हालांकि बाद में छानबीन में यह पता चला कि यह नाव किसी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। जो समुद्र में दो टुकड़े हो जाने की वजह से हाइटाइड में बहकर रायगढ़ तक आ पहुंची थी।

व्हाट्सएप्प पर आई मुंबई को दहलाने की धमकी
तब पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह के आतंकी एंगल होने की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि लंबी जांच के बाद पुलिस ने माना कि फौरी तौर पर इस घटना में कोई टेरेरिस्ट एंगल नहीं है। बात दें कि साल 2008 में 26 नवंबर की शाम पाकिस्तान से आतंकी आमिर अजमल कसाब समेत 10 टेररिस्ट समंदर के रास्ते ही मायानगरी मुंबई में दाखिल थे।

26/11 हमला- नाव से मुंबई में घुसे थे आतंकी
26/11 मुंबई हमलों की छानबीन में सामने आया था कि 10 हमलावर कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई घुसे थे। इस नाव पर चार भारतीय भी सवार थे जिन्हें किनारे तक पहुंचते-पहुंचते खत्म कर दिया गया था। इसके बाद ये हमलावर कोलाबा के पास कफ परेड के मछली बाजार में उतरे और वहां से चार ग्रुप में बंट गए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई में तबाही मचाई थी।आतंकियों की संदिग्ध हरकतों से कुछ मछुआरों को शक हुआ था और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन इलाके की पुलिस ने खास तवज्जो नहीं दी और न ही बड़े अधिकारी या खुफिया बलों को जानकारी दी थी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...