8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'हमारी लड़ाई तुमसे नहीं, BJP से...' बागी नेता का सामने आया वीडियो,...

‘हमारी लड़ाई तुमसे नहीं, BJP से…’ बागी नेता का सामने आया वीडियो, कांग्रेस प्रत्याशी को देते दिखे शुभकामनाएं

Published on

मुरैना,

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों में एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग तेज होती जा रही है. एक-दूसरे पर किसी भी तरह के बयानबाजी से प्रत्याशी पीछे नहीं हठ रहे. कोई किसी को हराने के लिए बागी हो गया तो कोई किसी की जमीन खिसकने की बात कहा रहा है.

मुरैना विधानसभा सीट से यूं तो कई प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय फंस गया है. भाजपा से पूर्व विधायक रघुराज कंसाना मैदान में ताल ठीक रहे हैं तो उनका खेल बिगाड़ने भाजपा के बाग़ी पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राजेश सिंह हाथी की सवारी कर ताल ठोक चुके हैं. कांग्रेस ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर पर दांव खेला है. तीनों ही प्रत्याशी अपनी जीत की हुंकार भर रहे हैं.

अभी हाल ही में भाजपा के बागी पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह का एक वीडियो सामने आया है. जनसंपर्क के दौरान रास्ते में मिले कांग्रेस प्रत्याशी को रुस्तम उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. कह रहे हैं- हमारी लड़ाई तुमसे नहीं, भाजपा से और उसके प्रत्याशी रघुराज कंसाना से है. हमको बताना है कि उसकी जगह कहां है और हम कहां हैं. हम तो रघुराज और भाजपा को हराने खड़े हुए हैं.

भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंसाना ने तीखा जवाब देते हुए कहा, रुस्तम सिंह ने भाजपा में रहते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का शोषण किया है. कार्यकर्ता अब भाजपा को जिताकर जवाब देंगे. भाजपा के बाद उनका अस्तित्व नहीं है. रघुराज ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला करते हुए बोला, वह तो BSP का डमी कंडीडेड है. उसका तो 3 दिसम्बर के बाद नामोनिशान नहीं मिलेगा.

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, रघुराज कंसाना ने अभी तक राजनीति सिर्फ़ सिंधिया की जुलामी करते हुए की है. मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं. किसान कांग्रेस का अध्यक्ष भी हूं. रुस्तम सिंह ने ही स्पष्ट किया ही कि वह सिर्फ रघुराज को हराने के लिए मैदान में बीएसपी से आए हैं. रघुराज कुछ दिन बाद ढूंढने से नहीं मिलेंगे.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...