15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार में बहार...तेजस्वी से एक कदम आगे नीतीश; 10 लाख नौकरियां-10 लाख...

बिहार में बहार…तेजस्वी से एक कदम आगे नीतीश; 10 लाख नौकरियां-10 लाख रोजगार का ऐलान

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर रोजगार देने के मामले में तेजस्वी यादव से एक कदम बढ़कर बड़ा ऐलान कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में न केवल 10 लाख बल्कि 20 लाख नौकरी और रोजगार प्रदान करेगी. उन्होंने कहा, हम दिशा में काम करेंगे.

नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने बिहार को संबोधित करते हुए रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि हम 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार यानी अन्य व्यवस्थाओं से अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी.

क्या बोले नीतीश कुमार?
नीतीश कुमार ने कहा, ”हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे. नौकरी वाली बात है कि हम लोग एक साथ हैं. हमारा कंसेप्ट है कि हम कम से कम 10 लाख तक कर दें. हम तो यही कहेंगे, बच्चे बच्चियों की नौकरियों के लिए भी और उसके अलावा हर तरह से उसके रोजगार के लिए. नौकरी और रोजगार का इतना इंतजाम कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी. इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए. हमारा मन तो है कि इसे हम 20 लाख तक पहुंचाएं. इसके लिए हम हर दिशा में काम करेंगे.”

सरकार बनने के बाद से चर्चा में 10 लाख नौकरियों का वादा
दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है. महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी लालू यादव की आरजेडी है. आरजेडी ने 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणापत्र में वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां देंगे. अब बीजेपी तेजस्वी यादव के इस वादे को याद दिला रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this