12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलविराट को प्लैनेट का बेस्ट क्रिकेटर बोल बुरा फंसे PAK क्रिकेटर इमाद

विराट को प्लैनेट का बेस्ट क्रिकेटर बोल बुरा फंसे PAK क्रिकेटर इमाद

Published on

नई दिल्ली

विराट कोहली की 71वीं सेंचुरी का जश्न ऐसा लग रहा है दुनियाभर में मनाया गया है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी विराट की 71वीं सेंचुरी की बधाई ट्विटर के जरिए दी है, लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने किंग कोहली की तारीफ में ऐसा कुछ लिख दिया, जिससे पाकिस्तानी फैन्स नाराज हो गए। इमाद ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान खेला था और इसके बाद से उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इमाद ने ट्विटर पर विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा कि प्लैनेट का बेस्ट क्रिकेटर वापस आ गया है।

फिर क्या था, उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तानी फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि यह क्रिकेटर बाबर आजम से जलता है इसलिए विराट के लिए ऐसा ट्वीट किया है।

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान का मुकाबला 11 सितंबर को होना है, जबकि भारत और अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दोनों टीमों ने गुरुवार को अपना आखिरी एशिया कप मैच खेला, जिसे अफगानिस्तान ने 101 रनों से गंवा दिया। विराट कोहली ने 61 गेंद पर नॉटआउट 122 रन बनाए। यह विराट कोहली की 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी थी। विराट ने अपनी पिछली इंटरनेशनल सेंचुरी नवंबर 2019 में जड़ी थी।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...