11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान- बांग्लादेश व्यापार 1 अरब डॉलर के पार, इस्लामाबाद में यूनुस के...

पाकिस्‍तान- बांग्लादेश व्यापार 1 अरब डॉलर के पार, इस्लामाबाद में यूनुस के दूत का बड़ा ऐलान, पाकिस्तानियों को कहा भाई

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच व्यापार एक अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इकबाल हुसैन खान ने ये जानकारी दी है। द न्यूज से बात करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा कि दोनों देश व्यापार सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं और इस पर काम कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच व्यापार में तेजी से वृद्धि हो रही है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच व्यापार में ये तेजी शेख हसीना सरकार के तख्तापलट होने के बाद आई है। हुसैन ने पिछले महीने ही इस्लामाबाद में पदभार संभाला है। भारत समर्थक शेख हसीना सरकार के जाने के बाद वह पाकिस्तान में बांग्लादेश के पहले उच्चायुक्त हैं।

बांग्लादेशी राजदूत मोहम्मद इकबाल हुसैन ने कहा, ‘बांग्लादेश और पाकिस्तान में एक-दूसरे के उत्पादों के लिए बड़ा बाजार है। बांग्लादेश में पाकिस्तान के कपास, चीनी, चावल, महिलाओं के कपड़े और फलों (खासकर आम) की बहुत मांग है। वहीं बांग्लादेश की ओर से पाकिस्तान को अनानास, जूट, दवाएं और कपड़े निर्यात की जा सकती हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच सहयोग और व्यापार बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।’ उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि पंद्रह साल से ज्यादा समय बाद दोनों देशों के बीच व्यापार फिर से शुरू हो गया है।

दोनों देशों में व्यापार बढ़ाने पर चर्चा
मोहम्मद इकबाल हुसैन खान ने रविवार को कसूर और फैसलाबाद का दौरा करते हुए यहां व्यापारिक समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। खान ने कहा कि कारोबारियों के साथ उनकी ये मुलाकात काफी अच्छी रही है। दोनों देशों के नेताओं ने संबंधों को मजबूत करने का फैसला किया है और व्यापारी वर्ग भी इससे खुश है।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को चावल भी निर्यात किया है। करीब दो दशकों में पहला चावल निर्यात है। पाकिस्तान ने 26,000 मीट्रिक टन चावल बांग्लादेश को निर्यात किया है। ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान के जरिए कुल 50,000 मीट्रिक टन चावल निर्यात किया जाएगा। बाकी 24,000 मीट्रिक चावल अगले महीने निर्यात किया जाएगा।

पाक की तरफ झुके दिख रहे यूनुस
बांग्लादेश में बीते साल शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस सत्ता में आए हैं। हसीना के उलट यूनुस ने लगातार पाकिस्तान के लिए नरम रुख दिखाया है। यूनुस की पाक पीएम शाहबाज शरीफ के साथ दो बैठकें भी हो चुकी हैं। इन बैठकों में दोनों नेताओं ने पाकत-बांग्लादेश के संबंधों को मजबूत करने का फैसला लिया है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...