18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम संगठन की बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ की टिप्पणी,...

मुस्लिम संगठन की बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ की टिप्पणी, किसी देश से नहीं मिला साथ

Published on

नई दिल्ली,

मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के 15वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देश जब गाजा में इजरायल के हमले पर बात कर रहे थे तब पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपना एजेंडा साधने में लगा था. रविवार को सम्मेलन में पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों के समक्ष कहा कि भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान नेता पाकिस्तान विरोधी और इस्लामोफोबिक नैरेटिव गढ़ रहे हैं जो कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है.

गाम्बिया की राजधानी बंजुल में 4-5 मई के बीच आयोजित ओआईसी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस्लामिक देशों से अपील की कि वो वैश्विक स्तर पर इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाएं.

उन्होंने कहा कि गाजा में तुरंत युद्धविराम लागू किया जाना चाहिए. साथ ही पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री कश्मीर पर पुराना राग अलापने से बाज नहीं आए और उन्होंने सदस्य देशों से कहा कि जम्मू-कश्मीर मामले में एक ‘एक्शन प्लान’ लागू किया जाना चाहिए.

पाकिस्तान की भारत विरोधी कोशिशों पर हमेशा की तरह फिरा पानी
पाकिस्तानी नेता ने भारत के खिलाफ अपना पुराना प्रोपेगैंडा दोहराते हुए कहा कि ‘जम्मू कश्मीर में भारत की क्रूरता बढ़ती जा रही है, खासकर 5 अगस्त 2019 के बाद, जब भारत ने एकतरफा और गैर कानूनी कार्रवाई की.’ डार ने कहा कि मुस्लिम देश कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें.

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से की गई इस टिप्पणी को मुस्लिम देशों ने लगभग नजरअंदाज करते हुए गाजा पर अपना फोकस बनाए रखा.राजनयिक सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन में बोलते हुए तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने कहा कि इजरायल के कब्जे के खिलाफ प्रतिरोध अब इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध नहीं है, बल्कि दुनिया भर में उत्पीड़न करने वालों और पीड़ित होने वालों के बीच संघर्ष है.

‘फिलिस्तीनियों के खून की कीमत पर…’
ओआईसी के सम्मेलन में फिदान ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी सदस्य देश को ‘फिलिस्तीनियों के खून’ की कीमत पर अपने मतभेदों को सुलझाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि सदस्य देशों में अनेकता की वजह से इजरायल जवाबदेही से बच गया है, यह पूरे मुस्लिम समुदाय का कर्तव्य है कि वो फिलिस्तीनियों की रक्षा के लिए एकजुट हों.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों को इस वक्त अपनी एकता साबित करनी होगी और दिखाना होगी कि वो कूटनीतिक तरीके से और जरूरत पड़ने पर बल का इस्तेमाल कर अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में मुस्लिम देशों के बीच क्षेत्रीय दुश्मनी रही है लेकिन फिलिस्तीनी हितों की बलि चढ़ाने के लिए इन्हें दोहराया नहीं जाना चाहिए. उन्होंने इस्लामिक देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में जीत इजरायल और उसके समर्थकों की होगी.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...