8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान', अमेरिकी राष्ट्रपति...

‘दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं. व्हाइट हाउस ने बाइडेन का यह बयान जारी किया है. बाइडन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि इस संघर्ष से दुनिया बहुत प्रभावित हुई है. इसके अलावा उन्होंने अन्य देशों के साथ वॉशिंगटन के संबंधों के बारे में भी बात की. द डॉन के मुताबिक पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने बिडेन के बयान को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि अंतररष्ट्रीय एजेंसियों ने कई बार पाकिस्तान के परमाणु निवारक को सत्यापित किया है.

बाइडेन ने पुतिन पर भी बोला हमला
द डॉन के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में रूस के राष्ट्रपति पर हमला करते हुए कहा-‘क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद कोई रूसी नेता परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दे सकता है, केवल तीन, चार हजार लोगों को मार सकता है.

अपने गठबंधनों पर पुनर्विचार कर रहे देश
द डॉन ने अपनी रिपोर्ट बताया कि बाइडेन ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है. देश अपने गठबंधनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं और इस मामले की सच्चाई यह है कि दुनिया हमारी ओर देख रही है. यहां तक ​​कि हमारे दुश्मन भी हमें यह पता लगाने के लिए देख रहे हैं कि हम इसका पता कैसे लगाते हैं, हम क्या करते हैं. बहुत कुछ दांव पर लगा था. बिडेन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका के पास दुनिया को उस स्थान पर ले जाने की क्षमता है, जो पहले कभी नहीं थी.

सितंबर में पाकिस्तान से रक्षा सौदों को दी है मंजूरी
पिछले महीने ही आठ सितंबर को बाइडेन प्रशासन ने ट्रंप प्रशासन के फैसले को पलटते हुए पाकिस्‍तान को एफ-16 फाइटर जेट के लिए 45 करोड़ डॉलर (3,651 करोड़ रुपये) के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी थी. इस फैसले को भारत के लिए झटका माना गया. ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की सैन्य सहायता उसके द्वारा अफगानिस्तान के तालिबान अतिवादियों और हक्कानी नेटवर्क को संरक्षण और सहायता देने के कारण रोक दी थी.

पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष लायड आस्टिन को फोन कर भारत के हित प्रभावित होने की बात कही थी. इसके बाद अमेरिका के सहायक रक्षा मंत्री एली रैटनर ने कहा था कि पाकिस्तान के लिए स्वीकृत सहायता भारत को किसी प्रकार का संदेश देने के लिए नहीं है. यह सहायता अमेरिका के हितों को ध्यान में रखते हुए और पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग के अंतर्गत स्वीकृत की गई है. इससे पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की भी सुरक्षा होगी.

4 अक्टूबर को पीओके गए थे अमेरिकी राजदूत
पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनल्ड ब्लोम चार अक्टूबर को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा किया था. यहां वह पाकिस्तान-यूएस अलमनाई के सदस्यों के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे. वहीं अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया था.

ट्वीट में लिखा गया था,’राजदूत ब्लोम ने पाकिस्तान यूएस अलमनाई के सदस्यों का मुजफ्फराबाद की बैठक में स्वागत किया. यह दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी अलमनाई प्रोग्राम है. आजाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान-यूएस अलमनाई नेटवर्क के 950 सदस्य हैं. हमें इस अलमनाई के जुनून पर गर्व हैं. ये अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...