11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा',...

‘जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा’, UNSC में भारत की चेतावनी

Published on

न्यूयॉर्क,

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर कब्जा कर रखा है, जिसे उसे खाली करना ही होगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस के दौरान यह बयान दिया.

‘पीओके खाली करना ही होगा’
इस चर्चा का विषय ‘संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अनुकूलता को बढ़ाना’ था, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर इसमें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की.हरीश ने जवाब देते हुए कहा, ‘जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. पाकिस्तान अवैध रूप से इस क्षेत्र पर कब्जा किए हुए है, जिसे उसे तुरंत खाली करना होगा.’

‘पाकिस्तान ने फिर लिया अनावश्यक टिप्पणियों का सहारा’
भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने फिर से ‘अनावश्यक टिप्पणियों’ का सहारा लिया है, लेकिन इससे न तो उसके गैरकानूनी दावे वैध साबित होंगे, न ही उसकी स्टेट-स्पॉन्सर्ड आतंकवाद की नीति सही ठहराई जा सकती है.हरीश ने कहा कि भारत इस मंच का ध्यान पाकिस्तान के संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे की ओर भटकने नहीं देगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस मामले में अधिक विस्तार से जवाब देने से परहेज करेगा.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद खराब हो गए रिश्ते
गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था. इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंधों में और कड़वाहट आ गई और व्यापार बंद हो गया. भारत का रुख स्पष्ट है कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद, हिंसा और दुश्मनी से मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...