14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की बराबरी करने निकला पाकिस्तान, चांद पर भेजा अपना 'चंद्रयान', चीन...

भारत की बराबरी करने निकला पाकिस्तान, चांद पर भेजा अपना ‘चंद्रयान’, चीन के रॉकेट से किया गया लॉन्च

Published on

इस्लामाबाद:

भारत के चंद्रयान 3 ने साल 2023 में चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया था। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद की सतह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा और चांद के सुदूर हिस्से में पहुंचने वाला पहला देश बन गया था। भारत की सफलता के बाद पड़ोसी पाकिस्तान भी बराबरी करने की कोशिश कर रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को पाकिस्तान ने चांद पर अपना पहला मिशन भेजा है। हालांकि, इसमें पाकिस्तान का योगदान कम चीन का ज्यादा है। पाकिस्तान के चंद्र मिशन आईक्यूब-कमर (ICUBE-Qamar) को चीन के चांग’ई6 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट आईक्यूब-कमर को पाकिस्तान के इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (IST) ने चीन की शंघाई यूनिवर्सिटी और पाकिस्तान की नेशनल स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर डिजाइन और विकसित किया है। पाकिस्तान के स्थानीय समय के अनुसार सैटेलाइट को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर लॉन्च किया गया। पाकिस्तान के आईएसटी की वेबसाइट पर लॉन्च का लाइव टेलीकास्ट किए जा रहा है।

पाकिस्तान के चंद्रमिशन में क्या होगा?
आईएसटी से मिली जानकारी के अनुसार, ICUBE-Q ऑर्बिटर के साथ दो ऑप्टिकल कैमरे भेजे जा रहे हैं, जो चंद्रमा की सतह की तस्वीरें लेंगे। आईक्यूब-क्यू को चांग’ई6 मिशन के साथ एसेंबल किया गया है। चांग’ई6 चीन के चंद्र मिशनों की सीरीज में छठां है। चीन का ये मिशन चांद के अंधेरे हिस्से में उतरेगा और वहां से नमूने लेकर रिसर्च के लिए धरती पर ले जाएगा। इसके 2000 ग्राम सैंपल लेकर आने की उम्मीद है। ऐसा करने पर चांद के अंधेरे हिस्से से नमूने लाने वाला चीन दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

चांद पर नहीं उतरेगा पाकिस्तान का मिशन
चीन का चांग’ई6 जहां चांद पर उतरकर वापस आएगा लेकिन उसके साथ जा रहा पाकिस्तान का क्यूबसैट सैटेलाइट वहां नहीं पहुंचेगा। चीन का चंद्रयान पाकिस्तानी आईक्यूब-क्यू को चंद्रमा की कक्षा में ही छोड़ देगा और फिर अपनी आगे की यात्रा पूरी करेगा। क्यूबसैट छोटे उपग्रह होते हैं जिन्हें अंतरिक्ष में विशेष कामों के लिए डिजाइन किया जाता है। क्यूब आकार में निर्मित इन उपग्रहों में मॉड्यूलर घटक शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...