8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचकर चिढ़ा रहा था पाकिस्तान, भारत से मिल...

वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचकर चिढ़ा रहा था पाकिस्तान, भारत से मिल गया ‘दो ट्वीट’ जवाब

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद पाकिस्तान खूब इतरा रहा है। उसके सियासतदान से लेकर पूर्व खिलाड़ी जमकर जश्न मना रहे हैं। इन सभी के निशाने पर भारत है। सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के समर्थकों के बीच ‘जंग’ जैसे हालात हैं। पाकिस्तानी समर्थक भारत को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। भारतीय समर्थक भी अपने अनोखे अंदाज के साथ पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। गुरुवार को जहां शोएब अख्तर और इरफान पठान के बीच झड़प हो गई। वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के मजे ले लिए हैं।

पूनावाला ने शरीफ को सुना दिया
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को एक ट्वीट किया था, ‘तो रविवार को 152/0 बनाम 170/0।’ बस फिर क्या था। भारतीय समर्थक टूट पड़े। तहसीन पूनावाला ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी पीएम ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहे हैं। क्या कोई भारतीय पीएम ऐसा ट्वीट करता? पूनावाला यही नहीं रुके उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘तो इस रविवार टी-20 विश्वकप के फाइनल में दुनिया की 42वीं रैंक वाली जीडीपी और छठी रैंक वाली जीडीपी के बीच मुकाबला होगा। हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं जो ऊपर वाले दोनों देशों को पीछे छोड़ चुके हैं। हम फाइनल के दिन जो भी जीतेगा उसका उत्साह बढ़ाएंगे। क्योंकि हम आईसीसी विश्वकप 2022 को फंड कर रहे हैं। भारत मजे करेगा।’

पठान-शोएब में तू-तू, मैं-मैं
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुधवार को एक ट्वीट किया था। पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जगह बनाने के बाद पठान ने लिखा था, ‘पड़ोसियों जीत आती जाती रहती है लेकिन ग्रेस आपके बस की बात नहीं है।’

इरफान-शोएब में तू-तू, मैं-मैं
इस पोस्ट पर भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कमेंट किया। उन्होंने मजे लेने के इरादे से लिखा, ‘अरे क्या हो गया ब्रो? किसी ने कुछ कहा है तो मुझे बता। मैं डाटूंगा, प्रॉमिस।’

इरफान ने दिया शोएब को करारा जवाब
इरफान पठान भी अख्तर के इरादे समझ गए। उन्होंने कमेंट के जवाब में लिखा- हाहा, थोड़ी बदतमीजी स्टेडियम में और उसका रिएक्शन। बाकी आप मुझे जानते हैं, मैनेज तो हम ही करते हैं। बहुत सारा प्यार ब्रदर।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...