24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस तस्‍वीर से पाकिस्‍तान को लगेगी मिर्ची, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने...

इस तस्‍वीर से पाकिस्‍तान को लगेगी मिर्ची, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ

Published on

इस्लामाबाद

उजबेकिस्तान के समरकंद शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 22वां शिखर सम्मेलन चल रहा है। चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान इसमें हिस्सा ले रहे हैं। सहयोगी के रूप में कई अन्य देश भी एससीओ समिट में मौजूद हैं। शुक्रवार को शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने उजबेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन से हुई। पाकिस्तान की वजह से भारत और तुर्की के संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहते हैं। पाकिस्तान मुस्लिम देश तुर्की को सऊदी अरब से भी बड़ा दोस्त मानता है। ऐसे में मोदी और एर्दोगन की नजदीकियों से शिखर सम्मेलन में मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मिर्ची लग सकती है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि उजबेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इससे पहले पीएम मोदी ने बैठक में अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने में पाकिस्तान की ओर रोड़ा लगाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को एक दूसरे को ट्रांजिट का अधिकार देना चाहिए। जवाब में शरीफ ने कहा कि हमें एक मजबूत कनेक्टिविट प्लान बनाना चाहिए, जिसमें मध्य एशिया के देशों की कनेक्टिविटी हो। ऐसे में पड़ोसी समेत सभी को पूरा ट्रांजिट का अधिकार मिल जाएगा।

पाकिस्तान के कंधे पर तुर्की की बंदूक
पाकिस्तान को भारत और तुर्की के बीच द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद नहीं रही होगी जिसकी वजह तुर्की की पाकिस्तान संग दोस्ती और भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्ते हैं। पिछले 8-10 साल में अंकारा और इस्लामाबाद के बीच दोस्ती गहरी हुई है। इसकी एक वजह भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ती नजदीकियां भी हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद सऊदी की बेरूखी ने पाकिस्तान को तुर्की के और करीब कर दिया। वहीं, दूसरी ओर तुर्की इस्लामिक देशों का मसीहा बनने के लिए पाकिस्तान के कंधे पर बंदूक चलाना चाहता है।

पाकिस्तान और तुर्की की दोस्ती
पाकिस्तान में चाहें कोई भी सत्ता के शीर्ष पर बैठे, तुर्की के साथ उसके संबंध मधुर ही रहते हैं। इमरान खान और एर्दोगन की दोस्ती तीन साल मजबूत बनी रही और जब शहबाज शरीफ आए तो प्रधानमंत्री बनने के तीन महीने के भीतर ही वह अंकारा पहुंच गए। तुर्की और पाकिस्तान केवल रक्षा संबंधों में ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी एक दूसरे का आंख बंदकर समर्थन करते हैं। हाल में ही जब ग्रीस के साथ भूमध्य सागर में सीमा विवाद हुआ तो पाकिस्तान ने बिना सच्चाई जाने खुलेआम तुर्की के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया था।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...