6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्‍मीरियों को भूले पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री, पीओके के प्रशासक ने जमकर सुनाया, भागे...

कश्‍मीरियों को भूले पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री, पीओके के प्रशासक ने जमकर सुनाया, भागे शहबाज शरीफ

Published on

मुजफ्फराबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक अधिकृत कश्‍मीर (POK) के कथित प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इल्‍यास के बीच सोमवार को तीखी बहस हो गई। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि पीओके के मंगला डैम हाइड्रोइलेक्‍ट्र‍िक पॉवर प्‍लांट से जुडे़ एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ अपना भाषण खत्‍म करने ही वाले थे कि विवाद हो गया। पीओके के कथित पीएम तनवीर इल्‍यास ने ‘कश्‍मीरियों के बलिदान’ का जिक्र नहीं करने पर शहबाज शरीफ को सुनाना शुरू कर दिया। इसके बाद शहबाज शरीफ मात्र 20 सेकंड में अपना भाषण खत्‍म कर वहां से भाग निकले।

वीडियो में नजर आ रहा है कि शहबाज शरीफ इल्‍यास से कहते हैं, ‘कश्‍मीर के लिए कृपया मुझे सुनिए। मैं आपसे बात करूंगा। कृपया बैठ जाइए। मैं आपसे बात करूंगा। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक इल्‍यास के सवालों से घबराए शहबाज शरीफ ने अगले 20 सेकंड के अंदर ही अपने भाषण को खत्‍म कर दिया और कार्यक्रम स्‍थल से तेजी से भाग खड़े हुए। पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इल्‍यास ने एक बार फिर से शहबाज शरीफ से कश्‍मीर‍ियों के मुद्दे को उठाना चाहा लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिल पाई।

‘कश्‍मीरियों के बलिदान को भूले शहबाज शरीफ’
इससे पहले अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने इमरान खान और उनकी पार्टी की कड़ी आलोचना की थी। उन्‍होंने कहा कि समृद्धि केवल नारे लगाने से नहीं आते हैं, बल्कि उसके लिए काम करना होता है। शहबाज शरीफ के भाग खड़े होने के बाद इल्‍यास ने एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया और कहा कि पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शहबाज शरीफ के पीओके में कार्यक्रम को लेकर पहले कोई न तो कोई सूचना दी और न ही इस कार्यक्रम के लिए अनुमति ली। इल्‍यास इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता हैं जो शहबाज शरीफ के धुर विरोधी हैं।

इल्‍यास ने कहा कि इसके बाद भी जब उन्‍हें सूचना मिली तो वह मुजफ्फराबाद से मीरपुर पहुंचे ताकि पीएम शहबाज शरीफ का स्‍वागत किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि शहबाज शरीफ की भाव भंगिमा उनके नाराजगी को दिखाती है। पीओके के प्रशासन ने आरोप लगाया कि उनके प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्‍थल पर दुर्व्‍यवहार किया गया। इल्‍यास ने कहा कि उन्‍हें अपने उस बयान पर कोई पछतावा नहीं है कि शहबाज शरीफ ने पाकिस्‍तान की समृद्धि में कश्‍मीरियों के बलिदान का जिक्र नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि इस बांध को बनाने में कई कश्‍मीरियों के कब्रें तक डूब गईं लेकिन शहबाज शरीफ ने पीओके के विकास की बजाय अन्‍य इलाकों में विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...