24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यफासीवादियों के पहरुआ पलटू कुमार, BPSC अभ्यर्थियों के सपोर्ट में आईं रोहिणी...

फासीवादियों के पहरुआ पलटू कुमार, BPSC अभ्यर्थियों के सपोर्ट में आईं रोहिणी आचार्य का नीतीश पर निशाना

Published on

पटना

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय के सामने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी छात्र 13 दिसंबर को आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स को रद्द करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए इस लाठीचार्ज को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन पर हुई कार्रवाई ने सरकार के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी यादव के बाद अब रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते उन्हें ‘फासीवादियों का पहरुआ’ करार दे दिया।

तेजस्वी का सरकार पर हमला
रोहिणी से पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को मानसिक रूप से बीमार लोग चला रहे हैं, जिन्हें प्रदेश की स्थिति का कोई अंदाजा नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि ‘चंद माह पूर्व तक NDA के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे। अब वही BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर बीपीएससी परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे है। नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं, लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल।’

रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर हमला
इस मुद्दे पर लालू यादव की बेटी और सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने नीतीश को ‘फासीवादियों का पहरुआ’ करार देते हुए उनकी प्रगति यात्रा को ‘पिकनिक यात्रा’ बताया।

रोहिणी ने कहा कि ‘खुद पिकनिक यात्रा के मजे लूट रहे फासीवादियों के पहरुआ पलटू कुमार, जायज मांगों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर करवा रहे लाठी-डंडे की मार! भ्रष्टाचार , अत्याचार, दमन और उत्पीड़न के हिमायतियों इंतजार करो, हर जुल्म का जवाब तुम्हें जल्द ही देगा, अन्याय के खिलाफ प्रतिकार का सूत्रधार रहा हमारा बिहार।’

क्या कहते हैं जानकार?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्ष के हमलों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह घटना न केवल छात्रों के बीच आक्रोश पैदा कर रही है, बल्कि राज्य में राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...