9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपाल1 करोड़ रुपए के फेर में फंस गए पंडित प्रदीप मिश्रा? मां-बेटे...

1 करोड़ रुपए के फेर में फंस गए पंडित प्रदीप मिश्रा? मां-बेटे ने बढ़ा दी कुबेरेश्वर धाम की मुश्किलें

Published on

सीहोर

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो रुद्राक्ष महोत्सव के लिए नहीं बल्कि एक नोटिस के कारण चर्चा में आ गए हैं। प्रदीप मिश्रा को इंदौर के रहने वाले एक मां-बेटे ने 1 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सीहोर जिले के कलेक्टर और एसपी को भी शामिल किया गया है। दरअसल, इंदौर के रहने वाले शुभम शर्मा और उनकी मां ने जाम में फंसने के कारण एक करोड़ रुपए के हर्जाने का नोटिस भेजा है। शुभम के वकील आनंद सोसरिया ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव के कारण दोनों को इंदौर-भोपाल हाइवे में करीब 20 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। जिस कारण से उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को शुभम और उनकी मां विजया शर्मा राज्य उपभोक्ता फोरम के एक केस के लिए भोपाल जा रहे थे। वो दोनों सुबह इंदौर से निकले थे। लेकिन रुद्राक्ष महोत्सव के कारण वो जाम में फंस गए। करीब 20 घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण उन्हें भूखा-प्यासा रहना पड़ा। जिस कारण से वो उपभोक्ता फोरम के केस में समय पर नहीं पहुंचे। इसके साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना भी सहनी पड़ी।

क्या कहा गया है नोटिस में
वकीस आनंद सोसरिया ने बताया कि नोटिस इस कारण से दिया गया है कि रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन में लापरवाही की गई। पुलिस और प्रशासन व्यवस्था को नहीं संभाल पाए जिस कारण से जाम की स्थिति बनी। जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इस जाम में बुजुर्ग और बच्चे भी फंसे हुए थे। शुभम शर्मा के इस नोटिस के बाद प्रदीप मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि अभी प्रदीप मिश्रा की तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है।

रुद्राक्ष महोत्सव का हुआ था आयोजन
बता दें कि कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने अपने धाम कुबेरेश्वर में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया था। ये आयोजन 16 से 22 फरवरी तक होने वाला था। इस आयोजन के पहले दिन भी करीब 10 लाख लोग शामिल हो गए। जिस कारण से व्यवस्था बिगड़ गई। इंदौर-भोपाल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रदीप मिश्रा से रुद्राक्ष महोत्सव खत्म करने की अपील की थी। प्रशासन की अपील पर प्रदीप मिश्रा ने वक्त से पहले ही इस आयोजन को खत्म कर दिया था।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...