13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूडान के बाजार में अर्धसैनिक समूह का भीषण हमला, 54 की मौत...

सूडान के बाजार में अर्धसैनिक समूह का भीषण हमला, 54 की मौत और 158 घायल

Published on

नई दिल्ली,

सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने ओमडुरमैन शहर के एक मार्केट हमला कर दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दायर एक बयान में कहा गया है कि शनिवार को सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने हमला कर दिया, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 158 लोगों के घायल हो गए हैं.

न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक घटना के बाद सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलेसिर ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस हमले से निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ एक क्रूर कृत्य बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का ये घोर उल्लंघन है.

लगभग दो साल से जारी है संघर्ष
सूडान में लगभग दो साल से संघर्ष चल रहा है. यह संघर्ष अप्रैल 2023 में तब शुरू हुआ, जब सेना और आरएसएफ के नेताओं के बीच तनाव लड़ाई में तबदील हो गया, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी. पिछले दो वर्षों में अब तक 28 हजार से अधिक लोग सूडान में मारे जा चुके हैं, जबकि लाखों लोग बेसहारा हो चुके हैं.

घास खा कर जिंदा रह रहे लोग
सूडान में संघर्ष ने देश में भुखमरी और अकाल जैसी गंभीर समस्याएं भी पैदा कर दी हैं. कुछ क्षेत्रों में लोगों को जीवित रहने के लिए घास तक खाने को मजबूर होना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इस युद्ध में जातीय हत्याएं, बलात्कार और घोर अत्याचार किए जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने भी युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए चोर

भोपाल। विश्वास कैलाश सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है।...

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...