6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीययात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद करें, चोरी होने पर रेलवे जिम्मेदार...

यात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद करें, चोरी होने पर रेलवे जिम्मेदार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में रेलवे को राहत देते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान किसी मुसाफिर का निजी सामान चोरी हो जाए तो रेलवे प्रबंधन और प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने उपभोक्ता फोरम के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि अगर यात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद नहीं कर पाता है तो इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है? यानी रेलवे को इसके लिए उत्तरदायी नहीं माना जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यात्री के पास से एक लाख रुपए चोरी होना रेलवे की ओर से सेवा में कमी नहीं है. उपभोक्ता फोरम में दर्ज शिकायत के मुताबिक एक यात्री एक लाख रुपए अपने साथ लेकर रेल यात्रा कर रहा था. ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री के पास मौजूद रकम यानी लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया. यात्री ने ये रकम अपनी कमर बेल्ट के चारों ओर लपेट रखी थी. वो किसी ने चुरा ली. रेलवे के खिलाफ उसने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी. उस पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम ने शिकायतकर्ता यात्री को एक लाख रुपए क्षतिपूर्ति के रूप मे रेलवे द्वारा भुगतान किए जाने का फैसला सुनाया था.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...