6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुंबई से दुबई एयर इंडिया की फ्लाइट में 5 घंटे कैद रहे...

मुंबई से दुबई एयर इंडिया की फ्लाइट में 5 घंटे कैद रहे यात्री, बिना एयर कंडीशन के कई का घुटने लगा दम, हंगामा

Published on

मुंबई

एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे तो कई को पैनिक अटैक तक पड़े। यात्री दरवाजा पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

फ्लाइट को रविवार 26 जनवरी को सुबह मुंबई से स्थानीय समय (आईएसटी) 8:25 बजे प्रस्थान करना था। फ्लाइट को सुबह 10:15 बजे दुबई में लैंड होना था। यात्रियों ने चेकइन किया और फ्लाइट में बैठ गए।

सुबह से शाम तक ऐसे ही फंसे रहे
फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और यात्री उड़ान भरने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक फ्लाइट ऐसे ही खड़ी रही। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के 787-8 विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सकी। आखिरकार इस फ्लाइट ने मुंबई से शाम 5:10 बजे उड़ान भरी और शाम 6:29 बजे जीएसटी पर दुबई में सुरक्षित रूप से उतर गई।

कई यात्रियों का घुटने लगा दम
उड़ान में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। जैसे-जैसे केबिन के अंदर का तापमान बढ़ा, कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी, कुछ को कथित तौर पर वातानुकूलन की कमी के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बढ़ती परेशानी के बावजूद, यात्रियों का दावा है कि एयरलाइन के चालक दल ने कोई तत्काल राहत नहीं दी।

कैप्टन पर बरसे
विमान में सवार एक यात्रियों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियों में यात्रियों का डर और परेशानी साफ नजर आ रही है। एक यात्री ने दावा किया कि हंगामा होता रहा। यात्री घबराए रहे लेकिन कप्तान मुद्दे पर यात्रियों को दिलासा देने या बात करने के लिए कॉकपिट से बाहर तक नहीं आए।

चिल्लाए यात्री, किया हंगामा
वीडियो में यात्री हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। वे दरवाजा पीट रहे हैं और चालक दल के सदस्यों से दरवाजा खोलने को कह रहे हैं। कुछ वीडियो में यात्रियों को केबिन क्रू के सदस्यों पर चिल्लाते हुए दिखाया गया है, जिनमें से एक ओवरहेड बिन को पीट रहा है। एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें आप पर भरोसा नहीं है। दरवाजा खोलो।

सोशल मीडिया पर लोगों का नजर आया गुस्सा
वीडियो में कैप्टन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एयरप्लेन जैक को कनेक्ट करने की जरूरत है, कृपया समझें। तेजस्वी आनंद कुमार नाम के एक यात्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘फ्लाइट AI909 पर @airindia से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों के लिए कितना भयानक अनुभव था। सुबह 8:25 बजे उड़ान भरने वाली उड़ान में बिना एयर कंडीशन सिस्टम के काम करने वाले यात्रियों (बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित) के साथ 5 घंटे की देरी हुई। यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी और फिर भी चालक दल को तब तक कोई राहत नहीं मिली जब तक कि यात्रियों ने उन्हें गेट खोलने और उतरने के लिए मजबूर नहीं किया।’

एक यात्री ने लिखा वास्तव में उस तरह के अनुभव की उम्मीद नहीं थी जिसकी हमें सबसे जिम्मेदार कारोबारी घरानों में से एक @tata_trusts के स्वामित्व वाली एयरलाइन से उम्मीद थी। इस मामले में एयर इंडिया का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...