6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यगुजरात में पाटीदार नेता MLA हर्षद रिबडिया का इस्तीफा, BJP पर लगाया...

गुजरात में पाटीदार नेता MLA हर्षद रिबडिया का इस्तीफा, BJP पर लगाया था 40 करोड़ के ऑफर का आरोप

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं के बाद अब एक और बड़े पाटीदार नेता ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। विसावदर के विधायक हर्षद रीबडिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हर्षद गुजरात प्रदेश किसान सेल के अध्यक्ष भी थे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद अब वह भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं।

हर्षद जिस विसावदर सीट से विधायक हैं, यह सीट जूनागढ़ में आती है, जो सौराष्ट्र का हिस्सा है। हर्षद से पहले पाटीदार आंदोलन से कांग्रेस में आए विधायक हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। हार्दिक पटेल के बाद अब दूसरे बडे पाटीदार नेता हर्षद ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।

बीजेपी से छीनी थी सीट
विसावदर सीट पहले बीजेपी के खाते में थी। यहां से बीजेपी नेता केशुभाई पटेल जीतते थे। हर्षद ने केशुभाई को हराकर यह सीट जीती थी और यह सीट कांग्रेस के पास चली गई थी। अब बीजेपी से सीट छीनने वाले हर्षद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाते हैं तो यह सीट फिर से बीजेपी की हो सकती है। इसके अलावा बीजेपी को पाटीदार वोटों का भी फायदा मिल सकता है।

बीजेपी पर लगाया था 40 करोड़ ऑफर देने का आरोप
हर्षद रिबडिया वही विधायक हैं जिन्होंने जून में बीजेपी को निशाने पर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव के समय बीजेपी ने उन्हें क्रॉस वोटिंग करने के लिए 40 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

बीजेपी में जाने को बताया था अफवाह
हालांकि इस साल की शुरुआत में भी हर्षद के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि तब उन्होंने इसे अफवागह करार दिया था। हर्षद ने कहा था कि बीजेपी भले ही उनके खिलाफ कितनी भी अफवाह फैलाए लेकिन वह कांग्रेस में ही रहेंगे, वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि अब कांग्रेस से उनके इस्तीफे के बाद उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...