10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यलड़कियों के साथ फोटो हुई थी वायरल! अब बोले बीजेपी नेता तेमजेन-...

लड़कियों के साथ फोटो हुई थी वायरल! अब बोले बीजेपी नेता तेमजेन- देखो VIP नहीं हूं लेकिन…

Published on

नई दिल्ली,

नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ट्विटर पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अकसर इस तरह के ट्वीट्स भी करते हैं जिन्हें देखकर लोग लोटपोट हो जाते हैं. अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वे किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के सोफे पर बैठे हैं. लेकिन यहां अजीब बात ये हैं कि कार्यक्रम में एक भी ऑडियंस नहीं है.

‘देखो मैं वीआईपी नहीं हूं, मैं बस…’
इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘देखो मैं वीआईपी नहीं हूं, मैं बस ऑडियंस से पहले आ जाता हूं. अक्षय कुमार से प्रेरित.’ कई लोगों को इस ट्वीट में एक्टर अक्षय कुमार से प्रेरित होने की बात समझ नहीं आई. तो बता दें कि दरअसल अक्षय समय के लेकर काफी पंक्चुअल हैं और ज्यादातर कार्यक्रमों में समय से थोड़ा पहले ही पहुंच जाते हैं.

लोग बोले- हैंडसम वो है जो …
हमेशा की तरह एक बार फिर तेमजेन का ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा- हैंडसम वो है जो हैंडसम काम करे. एक अन्य ने लिखा- आप फेंनटेस्टिक और प्रेरणादायी हैं.

‘वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं’
ये कोई पहली बार नहीं है जब अलोंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचा हो. बीते दिनों ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी और उसका कैप्शन जबरदस्त था. इस ट्वीट में वह पांच महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे थे. तस्वीर के कैप्शन में अलोंग ने लिखा है, ‘जिंदगी में हरदम हंसना जरूरी हैं! वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं, पर यहां मैं पिघल गया.’ उनके इस पोस्ट पर एक से एक कमेंट आए और लोगों ने उनके ह्यूमर की खूब तारीफ की.

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘सख्त लौंडे गर्मी में पिघल ही जाते हैं तेमजेन. मौसम का तकाजा है.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मिलना भी जरूरी था और पिघलना भी जरूरी था. जरूरी था कि ये सब भी मुहब्बत बांट ही लेते.’

 

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...