24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यदौसा में राहुल गांधी के सामने लगे पायलट जिंदाबाद के नारे.... भारत...

दौसा में राहुल गांधी के सामने लगे पायलट जिंदाबाद के नारे…. भारत जोड़ो यात्रा का 100 दिन का रिकॉर्ड टूटा!

Published on

जयपुर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में शुक्रवार को 13वां दिन है। यात्रा दौसा से गुजर रही है। शुक्रवार 16 दिसंबर को दौसा में गजब का नजारा देखने को मिला। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगे। दौसा में सचिन पायलट का काफी अच्छा प्रभाव है। उनके पिता राजेश पायलट दौसा से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। दौसा पायलट की कर्मभूमि रही है। ऐसे में लाखों की तादात में समर्थक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। जब सचिन पायलट जिंदाबाद और आई लव यू सचिन के नारे लगे तो पायलट समर्थक विधायक इंद्राज गुर्जर वहां पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि वे भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के समर्थन में इतने नारे ना लगाएं। इंद्राज गुर्जर ने कहा कि भारत और यात्रा में पायलट के नारे लगाने से पायलट को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कृपया आप शांत रहें। इंद्राज गुर्जर की समझाइश के बाद कार्यकर्ता माने और माहौल शांत हुआ।

भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड… पायलट के समर्थन में नारेबाजी
दौसा में जब भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सचिन पायलट के आह्वान पर यहां भीड़ अब तक की हजारों की तादाद से बढ़कर लाख का आंकड़ा भी पार कर गई। भारत जोड़ो यात्रा में इसे रिकॉर्ड तोड़ भीड़ बताया जा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने 100वें दिन जब शहर में पहुंची तो भीड़ जुटती गई। लेकिन इस भीड़ में सचिन पायलट के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में पायलट समर्थक विधायक की समझाइश के बाद नारेबाजी बंद हुई।

कांग्रेस साफ कर चुकी है पायलट या गहलोत के बीच फैसला अभी नहीं…
बता दें कि लंबे समय से राजस्थान में कांग्रेस सरकार और संगठन में गहलोत और पायलट गुटों में आपसी तनातनी चल रही है। अगले चुनाव में कौन पार्टी का चेहरा बनेगा इस पर भी बहस शुरू हो चुकी है। लेकिन एक दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश यह साफ कह चुके हैं कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा और संगठन ही जीतेगा। पार्टी चुनाव जीतने के बाद तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...