4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यइमोशनल कार्ड खेल रहा, मेरी प्राइवेट तस्‍वीरें वायरल कर सकता है आलोक..PCS...

इमोशनल कार्ड खेल रहा, मेरी प्राइवेट तस्‍वीरें वायरल कर सकता है आलोक..PCS ज्‍योति मौर्य को सता रहा डर

Published on

बरेली

पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य ने अपने सफाइकर्मी पति पर अब नए आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आलोक मौर्य के पास उनकी प्राइवेट तस्‍वीरें हैं। अगर पुलिस ने सही समय पर उसके खिलाफ ऐक्‍शन नहीं लिया तो वह इन्‍हें वायरल कर सकता है। इनके अलावा आलोक के पास मेरे सरकारी विभाग की कई गोपनीय चीजें हैं क्‍योंकि मैं एसडीएम प्रयागराज और सोरांव रही हूं। आलोक मीडिया में बार-बार खुद को सफाईकर्मी बताकर इमोशनल कार्ड खेल रहा है। मुझे जो जवाब देना होगा, उचित फोरम पर दूंगी।

दैनिक भास्‍कर को दिए गए इंटरव्‍यू में ज्‍योति मौर्य ने कई सवालों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उनका कहना है कि आलोक ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताकर मुझसे शादी की थी। मेरे घरवालों को भी इस बारे में नहीं पता था। कुछ साल पहले ही यह सच्‍चाई हमें पता चली है। मैंने फैमिली कोर्ड में तलाक की याचिका लगा रखी है। 18 अगस्‍त को अगली सुनवाई होगी। मैं वहां अपनी बात रखूंगी। रिश्‍वत के आरोपों पर ज्‍योति ने कहा कि इस मामले को लेकर मेरे विभाग की तरफ से जांच चल रही है। मुझसे उच्‍च अधिकारी कुछ पूछेंगे तो उसका जवाब दूंगी। आलोक ने मेरे वॉट्सएप को 10 महीने तक हैक कर रखा है। मैंने उनके खिलाफ आईटी एक्‍ट में केस दर्ज करवाया है। वह और उनका परिवार लगातार पैसा मांगता रहता है।

समझौता करने के लिए 50 लाख मांग रहा आलोक: ज्‍योति
आलोक के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की बाबत भी ज्‍योति मौर्य ने स्‍पष्‍टीकरण दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारी शादी को सात साल से ज्‍यादा हो गए हैं, इसलिए दहेज उत्‍पीड़न की धाराएं हट जाएंगी। दरअसल मैंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आलोक समझौता करने के लिए 50 लाख रुपये, घर और फॉर्च्‍यूनर कार की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने इस आधार पर दहेज उत्‍पीड़न की धाराएं लगा दी हैं। आलोक ने कुछ दिन पहले मेरे पास समझौता करने का ऑफर भेजा था। मैं लीगल तरीके से उससे डायवोर्स लूंगी।

सस्‍पेंड किए जा सकते हैं मनीष दुबे
गौरतलब है कि बरेली स्थित शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात ज्‍योति मौर्य लगातार विवादों में चल रही हैं। उनके पति का आरोप है कि ज्‍योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है। दोनों ने मिलकर उन्‍हें रास्‍ते से हटाने की साजिश रची थी। उधर, मनीष दुबे के खिलाफ चल रही विभागीय जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें महिला होमगार्ड के उत्‍पीड़न समेत कई मामलों में दोषी पाया गया है। चर्चा है कि उन्‍हें सस्‍पेंड किया जा सकता है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...