12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयप्लीज, सरकार कुछ कीजिए... हार्ट अटैक के वीडियो देख सोशल मीडिया पर...

प्लीज, सरकार कुछ कीजिए… हार्ट अटैक के वीडियो देख सोशल मीडिया पर लिख रहे लोग

Published on

नई दिल्ली

मेरठ में कुछ दोस्त पैदल जा रहे थे, अचानक एक को छींक आई गिरकर उसकी मौत हो गई। लखनऊ की एक शादी में दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला डाली और हार्ट अटैक आने के बाद उसकी मौत हो गई। ढोल की थाप पर नाचते-नाचते अचानक अधेड़ व्यक्ति नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। स्कूल में प्रेयर के दौरान ही 23 साल के टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आखिर ये क्या हो रहा है? कभी राह चलते, कभी शादी में डांस करते, कभी जिम में तो कभी क्रिकेट खेलते हार्ट अटैक। नतीजा कुछ समय पहले तक बिल्कुल ठीक-ठाक आदमी की जान चली जा रही है। पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। शादी में नाचने के दौरान अचानक चक्कर आकर गिरने, मेरठ का चलते-चलते छींकने से मौत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सब के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर #heartattack ट्रेंड कर रहा था। हार्ट अटैक की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी पर लोगों का कहना था कि प्लीज सरकार कुछ कीजिए।

देर ना हो जाए… कारणों पर ध्यान दे सरकार
एक यूजर @anshp00000 ने ट्वीट में लिखा कि सरकार को बढ़ते हार्ट अटैक के बढ़ते कारणों पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो बहुत देर हो सकती हैं। वहीं, एक यूजर @AnandPanna1 ने 23 साल की एक लड़की का शादी के दौरान अचानक गिरने का वीडियो शेयर किया। हार्ट अटैक की वजह से लड़की जोशना कोथा की मौत हो गई थी।

‘मेरे सर्कल में कई मौते हार्ट अटैक से हुईं’
यूजर @GitaSVKapoor ने ट्वीट में लिखा कि यह एक चिंता का विषय है। यूजर ने आगे कहा कि यह या तो कोविड या इसके टीके के बाद हो रहा है। वायरस या इसके टीके ने गंभीर हेल्थ इश्यू पैदा किया है। एक अन्य यूजर @savita_aap ने लिखा कि लेकिन ये वाकई डरावना है। हाल के दिनों में हार्ट अटैक के मामलों बढ़े हैं। विशेष रूप से कोविड वैक्सीन के बाद। मेरे सर्कल में पिछले 2 सालों में ज्यादातर मौतें हार्ट अटैक से ही हुई हैं। यह संयोग नहीं हो सकता। कारणों का पता लगाना चाहिए।

सर्दी का मौसम है वजह?
एक यूजर @viralimitless ने लिखा कि यह गलत है। सर्दियों के दौरान खून जमने या थक्के बनने की आशंका बढ़ जाती है। इस वजह से स्थिति बदतर हो रही है। इसके उलट यूजर @Marriedandmom ने लिखा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इस बारे में गहराई से विचार करना चाहिए। यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हो रही है। एक अन्य यूजर @SummerMerin ने हेल्थ मिनिस्ट्री को टैग करते हुए लिखा की वैक्सीन रिएक्शन को लेकर जांच करनी चाहिए।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...