19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी ने विधायकों को सलाह, कहा- 'ट्रांसफर करवाने और दलाली जैसे...

पीएम मोदी ने विधायकों को सलाह, कहा- ‘ट्रांसफर करवाने और दलाली जैसे कामों से रहें दूर’

Published on

मुंबई,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधान परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की. पीएम ने विधायकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है और हर साल अपनी जांच करने की बातें कहीं हैं.

पीएम ने बैठक में विधायकों को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में काम करते हुए अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और हर साल अपनी मेडिकल जांच जरूर कराएं घर में अपनी पत्नी, बेटी, मां पर विशेष ध्यान दें. सामाजिक जीवन में काम करते वक्त उनकी उपेक्षा न करें. योग या किसी भी तरह के व्यायाम करें.

‘ट्रांसफर और दलाली जैसे कामों से रहें दूर’
पीएम ने कहा कि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) को एक निर्वाचन क्षेत्र गोद लेना चाहिए और वहां अच्छा काम करना चाहिए. कामकाज के मौकों पर अधिकारियों से बात करते वक्त विनम्रता से बात करें और कामों को करा लें. प्रधानमंत्री ने सभी विधायकों को ट्रांसफर करवाना और दलाली जैसे काम से दूर रहने की भी सलाह दी है.

मैं भी करता हूं योग: PM मोदी
पीएम ने कहा कि मैं खुद भी रोज सुबह जल्दी उठकर योग करता हूं. आपके क्षेत्र में जिन लोगों ने आपको वोट नहीं दिया उनके लिए भी काम करें और विपक्षी पार्टी के सदस्यों, नेताओं को भी अपना दोस्त बनाए.

 

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...