11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमॉरीशस नेशनल डे परेड में शामिल हुए PM मोदी, सर्वोच्च सम्मान पाकर...

मॉरीशस नेशनल डे परेड में शामिल हुए PM मोदी, सर्वोच्च सम्मान पाकर बोले- ‘सदियों पुरानी हमारी दोस्ती…’

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. बुधवार को पीएम मोदी ने पोर्ट लुइस में मॉरीशस के नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लिया. भारतीय नौसेना की टुकड़ी ने भी इस परेड में हिस्सा लिया. बता दें कि कि मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ था. पीएम मोदी ने मंगलवार को भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. मॉरीशस सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं.

क्या बोले पीएम मोदी
मॉरीशस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे दोबारा मॉरीशस के National Day पर आने का अवसर मिल रहा है. भारत और मॉरीशस सिर्फ हिंद महासागर से ही नहीं बल्कि साझा सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़े हैं. हम आर्थिक और सामाजिक प्रगति के पथ पर एक-दूसरे के साझेदार हैं.

पीएम मोदी ने कहा, प्राकृतिक आपदा हो या कोविड की विपदा, हमने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है. रक्षा हो या शिक्षा, स्वास्थ्य हो या स्पेस, हम हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में हमने अपने संबंधों में कई नए आयाम जोड़े हैं. विकास सहयोग और क्षमता निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...