10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयस्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, उरी में लड़कियों...

स्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, उरी में लड़कियों ने सैनिकों को बांधीं राखियां

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी स्कूल के बच्चों ने राखी बांधी. राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी रक्षाबंधन मनाने छोटे बच्चों के बीच पहुंचे थे. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे अपने साथ राखियां लेकर आए थे और उन्होंने पीएम की कलाई पर राखी बांधी.इस मौके पर पीएम मोदी ने छोटे बच्चों से बात की और उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान बच्चों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद खुश नजर आए. वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री से मिलकर खुश थे.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अपार प्रेम को समर्पित है. यह हमारी संस्कृति का एक पवित्र त्योहार है. उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में स्नेह और सद्भाव की भावनाओं को मजबूत करे. बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर ‘राखी’ बांधने की प्रथा यूं ही सदैव बनी रहे.

उरी में बच्चों ने सेना के जवानों को बांधीं राखियां
वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्थानीय लोगों और स्कूल के बच्चों ने उरी सेक्टर में सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया. इस दौरान छोटे बच्चों ने सेना के जवानों की कलाई पर राखियां बांधी और मिठाई खिलाई. इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे. सेना के जवान इस मौके पर काफी उत्साहित और खुश नजर आए.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...