24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमां के अंतिम संस्कार से लौटे हैं, आराम कीजिए... दुख में डूबे...

मां के अंतिम संस्कार से लौटे हैं, आराम कीजिए… दुख में डूबे मोदी को ममता ने दी सांत्वना

Published on

कोलकाता,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल को 7800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी के लिए आज का दिन काफी दुखद रहा, क्योंकि शुक्रवार को ही अहमदाबाद में उनकी मां हीरा बा का निधन हो गया. पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर मां को मुखाग्नि दी, इसके बाद वे पहले से तय अपने कार्यक्रमों में शामिल हुए. हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। आपके परिवार को शक्ति मिले। अभी आप आराम कीजिए, क्योंकि आप सीधे मां की अंत्येष्टि से आ रहे हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो इस कार्यक्रम को छोटा भी कर सकते हैं।’

कार्यक्रम में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम की मां हीरा बा के निधन पर दुख जताया. ममता ने कहा, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं. मां से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता.

कार्यक्रम छोटा रखने की अपील की
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कार्यक्रम को छोटा करने की अपील की. ममता ने कहा, प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे. मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं.

ममता ने जताया पीएम का आभार
ममता बनर्जी ने कहा कि आपके लिए आज दुखभरा दिन है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आपको दुख सहने की शक्ति दे. उन्होंने कहा, आज आपका आना था, लेकिन आप मां के निधन के चलते नहीं आ सके. लेकिन आप वर्चुअली हृदय से हमारे बीच शामिल हुए हैं, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं.

– पीएम ने पश्चिम बंगाल में 7800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
– पीएम ने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाई.
– 2550 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अनेक सीवर अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास
– कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता
– कोलकाता मेट्रो की जोका-तारातला पर्पल लाइन का उद्घाटन
– डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन

पीएम की मां हीरा बा का निधन
पीएम मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...