17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PM मोदी कहते हैं कि 60 साल में कुछ नहीं हुआ, ये...

‘PM मोदी कहते हैं कि 60 साल में कुछ नहीं हुआ, ये देश का अपमान’ लंदन में राहुल गांधी की बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. इसके साथ ही उन्होंने चीन को शांति पसंद देश बताया था. चीन पर दिए बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने लंदन में IJA के प्रोग्राम में उन-सब आरोपों पर जवाब दिए हैं.

1- पीएम ने कहा देश ने 60 साल में कुछ नहीं किया
राहुल गांधी ने शनिवार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) के प्रोग्राम में विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने के आरोप पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुझे याद है कि पिछली बार प्रधानमंत्रीजी विदेश गए थे और कहा था कि आजादी के 60 साल तक देश में कुछ नहीं हुआ. मुझे याद है कि उन्होंने कहा था कि हमने एक दशक ऐसे ही गंवा दिया है. भारत में अनलिमिटेड करप्शन था. यह सब उन्होंने विदेशों में कहा. राहुल ने आगे कहा- जब वह (मोदी) कहते हैं कि 60 साल में कुछ नहीं हुआ तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है? उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया है. मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा.

2- बीजेपी को तोड़-मरोड़ करना पंसद
कैंब्रिज लेक्चर में मैंने कभी कुछ भी गलत नहीं कहा है. बीजेपी को चीजों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पसंद है. भारत के पीएम देश को बदनाम करते हैं- 70 साल में कुछ नहीं किया. पिछला दशक खोया हुआ दशक है. यह उन लोगों का अपमान है जिन्होंने इसके लिए काम किया.

3- चीन को लेकर कांग्रेस की पॉलिसी स्पष्ट
राहुल ने चीन को लेकर कहा कि कांग्रेस की चीन को लेकर पॉलिसी बेहद साफ है. हम किसी को अंदर आने और धक्का देने की अनुमति नहीं देते हैं, लेकिन अभी वास्तविकता यह है कि चीनी हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं. सैनिक मारे गए हैं और प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है.

4- बीजेपी के खिलाफ लोगों में गुस्सा
राहुल ने बीबीसी को लेकर कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है, उस पर हमला किया जाता है और बीबीसी के साथ ऐसा ही हुआ. उन्होंने कहा- बीजेपी चाहती है कि भारत खामोश रहे. बीजेपी के खिलाफ बहुत गुस्सा है. भारत में विपक्ष अब किसी राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहा है, बल्कि हम संस्थागत ढांचे (सरकारी संस्थान) से लड़ रहे हैं. संस्थाएं तटस्थ नहीं हैं.

5- BJP-RSS को हराना सेंट्रल आइडिया
राहुल ने यह भी कहा कि आरएसएस और बीजेपी को हराने की जरूरत लोगों के मन में गहराई तक बैठ गई है. भारत जोड़ो के दौरान कई दृष्टिकोण थे. इस यात्रा में बहुत अंडर करंट था. राहुल से जब यह पूछा गया कि क्या आप अगले पीएम कैंडिडेट होंगे? इस पर उन्होंने कहा- इस बात का डिस्कशन नहीं हो रहा है. सेंट्रल आइडिया भाजपा और आरएसएस को हराना है.

6- समाधान के लिए बातचीत होना जरूरी
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि समस्याओं का समाधान ऐसे नहीं होता है. बड़े देशों में लोगों के साथ काम करने से समस्याओं का समाधान हो जाता है. समस्याओं का समाधान करने के लिए बातचीत की आवश्यकता होती है. मैं एक आदमी के विचार से सहमत नहीं हूं. मोदी सबकुछ अकेले नहीं कर सकते हैं. मुद्दों पर चर्चा बातचीत होनी चाहिए और सुझाव लिए जाने चाहिए.

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में क्या कहा था?
कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने अपने लेक्चर में कहा था कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है. विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं. उनके फोन में स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस डाला गया. राहुल गांधी ने कहा, मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा हो गया है. दलित और अल्पसंख्यकों पर, आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं. कोई भी आलोचना करता है तो उसको धमकाया जाता है. इसके अलावा चीन को लेकर कहा कि चीन प्रकृति के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है. वहीं बात जब अमेरिका की आती है, वो खुद को प्रकृति से बड़ा मानता है. यही बताने के लिए काफी है कि चीन शांति में कितना ज्यादा दिलचस्पी रखता है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...