14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी vs राहुल गांधी... सोशल मीडिया पर कौन पॉपुलर? कांग्रेस-बीजेपी में...

PM मोदी vs राहुल गांधी… सोशल मीडिया पर कौन पॉपुलर? कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ी बहस

Published on

नई दिल्ली,

2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. एक तरफ बीजेपी का दावा है कि एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ हैट्रिक मारेगी तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल INDIA नाम से गठबंधन कर सत्ताधारी मोदी सरकार को मात देने पर मंथन कर रही हैं. इस सबके बीच कांग्रेस और बीजेपी में एक नई जंग छिड़ गई है. इस बार ये जंग कुछ अलग है. कारण, दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर उनके नेता यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की पॉपुलैरिटी को लेकर बहस जारी है. दोनों पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं, जिनमें दोनों नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आई एंगेजमेंट को आधार बनाया गया है.

कांग्रेस ने राहुल गांधी और पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर तुलनात्मक डेटा जारी किया है. इसे शनिवार 12 अगस्त को एकत्रित किया गया है. पार्टी की सोशल मीडिया टीम के मुताबिक, राहुल के आखिरी 30 ट्वीट्स को 48.13 मिलियन इंप्रेशन मिले, जबकि पीएम के आखिरी 30 ट्वीट्स को 21.59 मिलियन इंप्रेशन मिले.

बीजेपी ने पीएम मोदी को बताया आगे
वहीं बीजेपी का दावा है कि पीएम मोदी को दौड़ में आगे बताया. डेटा साझा करते हुए बीजेपी ने कहा कि एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था पर पीएम मोदी को पिछले एक महीने में लगभग 79.9 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि गांधी के हैंडल को लगभग 23.43 लाख एंगेजमेंट मिले. पीएम मोदी के ट्विटर को पिछले 3 महीनों में लगभग 2.77 करोड़ एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के ट्विटर को पिछले 3 महीनों में लगभग 58.23 लाख एंगेजमेंट ही मिले.

फेसबुक का भी बीजेपी ने जारी किया आंकड़ा
बीजेपी के मुताबिक फेसबुक पर पीएम मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 57.89 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के अकाउंट को लगभग 28.38 लाख एंगेजमेंट मिले. इस साल प्रधानमंत्री के फेसबुक अकाउंट पर लगभग 3.25 करोड़ एंगेजमेंट प्राप्त हुए, जबकि इस अवधि के दौरान गांधी के लिए यह आंकड़ा 1.88 करोड़ रहा.

यूट्यूब पर क्या रहा दोनों नेताओं का हाल?
यूट्यूब के आंकड़े जारी करते हुए बीजेपी ने दावा किया कि पीएम मोदी के चैनल को पिछले एक महीने में लगभग 25.46 करोड़ बार देखा गया, जबकि कांग्रेस नेता के चैनल को लगभग 4.82 करोड़ बार ही देखा गया. इस साल अब तक मोदी के यूट्यूब चैनल को करीब 75.79 करोड़ व्यूज मिले, जबकि गांधी के चैनल को करीब 25.38 करोड़ व्यूज मिले.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...