13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यPM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान काफिले...

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान काफिले के सामने फेंका गया फोन

Published on

मैसूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हो गई है। मैसूर में जब पीएम का रोड शो चल रहा था, तब एक शख्स ने अपना फोन काफिले की तरफ फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उस शख्स को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फोन फेंकने वाला शख्स भी पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने आया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वो तो पीएम की तरफ फूल फेंक रहा था, लेकिन गलती से फोन भी गिर गया।

अभी के लिए पुलिस ने इस पूरे मामले में अपनी तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शख्स से लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। यहां ये जानना जरूरी है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई हो। इससे पहले भी पीएम की सुरक्षा में चूक हो चुकी है, वो भी कर्नाटक चुनाव के दौरान ही। असल में कुछ दिन पहले दावणगेरे में एक शख्स पीएम मोदी के काफिले की ओर भागा था। उसे तुरंत पुलिस ने रोक लिया था, लेकिन इसे सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना गया।

बड़ी बात ये है कि कर्नाटक में हर बार पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक तब हुई है जब उनकी तरफ से रोड शो किया गया। इससे पहले इस साल जनवरी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब हुबली में एक बच्चा पीएम मोदी की ओर भागा था. उसने दावा किया था कि वो प्रधानमंत्री का प्रशंसक है और उन्हें माला पहनाना चाहता था। बाद में पुलिस ने भी इस थ्योरी को सही मानते हुए बच्चे को छोड़ दिया था।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...