8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसीना चीर रही जहरीली हवाएं, दिल्ली में AQI 400 के पार, दिवाली...

सीना चीर रही जहरीली हवाएं, दिल्ली में AQI 400 के पार, दिवाली के बाद क्या होगा हाल?

Published on

नई दिल्ली

देश के अन्य राज्यों के लोग अगर किसी जरूरी काम से भी दिल्ली आने का प्लान बना रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। दरअसल दिल्ली दिवाली से पहले ही गैस चैंबर बनती जा रही है। जहरीली हवाओं ने यहां के लोगों की सांसों पर हमला करना शुरू कर दिया है। एयर पल्यूशन की वजह से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। खांसी और खरास से भी लोग परेशान हैं। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के खतरनाक स्तर को भी पार गया। दिल्ली में अभी से ये हाल है तो दिवाली के बाद कैसे हालात होंगे, ये बात सोचकर लोगों की टेंशन बढ़ रही है।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर फिर से शुरू हो गया है, रविवार शाम को AQI 356 पर पहुंच गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। तेज हवाओं के थमने से प्रदूषण में यह भारी उछाल आया है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और घुटन हो रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हालात और भी बदतर हैं, जहां AQI 400 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है। रविवार को बवाना में 415, बुराड़ी क्रॉसिंग में 410 और जहांगीरपुरी में 407 का AQI दर्ज किया गया। आनंद विहार में सुबह 7 बजे AQI 405 रहा, जो दिन चढ़ने के साथ थोड़ा कम होकर 396 पर आ गया।

दिल्ली सरकार क्या कर रही है?
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पर्यावरण वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 15 दिन प्रदूषण के हिसाब से काफी गंभीर हैं, इसलिए सभी लोगों को सक्रियता के साथ अपने हिस्से का काम करने की जरूरत है। मुख्य तौर पर अगर हम देखें तो पराली और पटाखे के धुएं की वजह से प्रदूषण में इजाफा हो सकता है। इसको लेकर शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और राज्यों के पर्यावरण मंत्री के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें हमने सब लोगों ने निवेदन किया है कि पराली जलाने की घटना तो कम हो रही है, लेकिन उसे अभी और कम करने की जरूरत है।’

दिवाली के पटाखों से बढ़ेगा पल्यूशन
उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन जब एनसीआर में पटाखे बिकते और फोड़े जाते हैं तो उसका असर दिल्ली के ऊपर पड़ता है। दिल्ली में बाहर से आने वाले पटाखे को लेकर पुलिस को निर्देश दिया गया है। उनसे कहा गया है कि लोगों में जागरूकता और सक्रियता बढ़ाई जाए। 29 अक्टूबर को इस संबंध में हम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। साथ ही साथ दिल्ली के लोगों से भी हमारी अपील है कि उनको भी अब सक्रिय रहने की जरूरत है।

लोगों से की ये अपील
गोपाल राय ने कहा कि त्योहार का समय है, लेकिन हमारी अपील है कि दीपावली, धनतेरस, भैया दूज, छठ पूजा के दौरान अगर बहुत जरूरी ना हो, तो गाड़ी लेकर न निकलें। अगर लोगों को कहीं जाना है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जिससे जाम की स्थिति न बन पाए। रेड लाइट पर कम से कम 15 दिन का एक संकल्प लें कि हम रेड लाइट पर गाड़ी का इंजन बंद रखेंगे, जिससे वहां जो धुंआ पैदा होता है, उसे रोका जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...