6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालबाथरूम के रोशनदान से वीडियो बना रहा था पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा,...

बाथरूम के रोशनदान से वीडियो बना रहा था पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा, अरेस्ट

Published on

इंदौर ,

इंदौर में एक पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक हरकत सामने आई है. उसने बाथरूम में नहा रही पड़ोसी लड़की का वीडियो चुपके से अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. पड़ोसी भी पुलिस के अन्य विभाग में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल, शहर की मल्हारगंज पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास मिले हुए हैं. यहीं एक घर में रहने वाले टीआई की बेटी अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी. इसी दौरान उसने रोशनदान में रखा शैम्पू का डिब्बा उठाया तो वहां एक मोबाइल फोन रखा मिला.

यह देख लड़की चिल्लाई तो बाहर की ओर खड़ा एक लड़का रोशनदान से अपना मोबाइल उठाकर भागने लगा. युवती ने झांककर देखा तो उसे पड़ोसी टीआई का बेटा अनमोल ओसवाल भागते हुए दिखा.

पुलिस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में युवती ने बताया कि अनमोल ही बाहर खड़ा होकर अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. आरोपी स्पोर्ट्स टीचर है और उसके पिता रेडियो पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ हैं.

मल्हारगंज पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this