13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपालसब इंस्पेक्टर की हत्या, गांव में फोर्स तैनात... एमपी के मऊगंज में...

सब इंस्पेक्टर की हत्या, गांव में फोर्स तैनात… एमपी के मऊगंज में बड़ा बवाल, पुलिस जिस युवक को बचाने गई उसका भी मर्डर

Published on

मऊगंज

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे टीआई समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है. जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

यह मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है. हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी. आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद सनी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

पुलिस सहित तहसीलदार पर हमला
दरअसल ये घटना मऊगंज जिले की शाहपुर की है, जहां एक युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस सहित तहसीलदार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों को आरोपियों ने बंधक बना लिया. घटना के बाद इस कदर बवाल मच गया कि मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरी के गड़रा गांव में दो महीने पहले एक युवक अशोक कुमार आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. लेकिन आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब तेज रफ्तार बाइक दो महीने पहले पुल से टकरा गई थी. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था.

युवक को बंधक बनाकर पीटा
इस वजह से आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था. घटना के बाद से इस मामले में काफी गहमा गहमी चल रही थी. इसी बीच होली के त्योहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया. इसके बाद उसे कमरे के अंदर बंद करके जमकर पीटा गया. मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे. स्थिति को बेकाबू देखकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया. इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस अधिकारियों पर हमला
जब पुलिस फोर्स के साथ कमरे को खुलवाया गया तब तक सनी की मौत हो चुकी थी. इस पूरे मामले पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद एक बार फिर से बवाल मच गया. इस बवाल की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी. जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उन पर हमला कर दिया गया. आरोपियों ने डंडे और पत्थर बरसाए.

हमले में एएसआई की मौत
इस हमले में रामचरण गौतम ASI की मौत हो गई. वह पुलिस लाइन में पदस्थ थे. जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमान तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव 25वी बटालियन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है वहीं तहसीलदार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...