24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeभोपालMP पुलिस का था गांव में पहरा, बंद कमरे में पिता समेत...

MP पुलिस का था गांव में पहरा, बंद कमरे में पिता समेत बेटा और बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी

Published on

मऊगंज,

मऊगंज जिले में गड़रा कांड के बाद वीरान हो चुके गांव में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 20 दिनों से बंद एक घर में पिता, पुत्र और पुत्री की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. गांव में पिछले कई दिनों से धारा 163 लागू है और पुलिस कैंप लगाकर गांव की सुरक्षा में तैनात है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना की खबर किसी को नहीं हुई थी. पुलिस तनाव के चलते सुसाइड मान रही है.

शाहपुर थाना के गड़रा गांव में औसेरी साकेत के घर से लोगों को तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. पिता-पुत्र और पुत्री की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी.

पुलिस के मुताबिक, शवों की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत एक सप्ताह पहले ही हो चुकी थी. आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि मृतकों की पहचान 55 वर्षीय औसेरी साकेत और उनके 8 वर्षीय बेटे अमन साकेत और पुत्री मीनाक्षी साकेत के रूप में हुई है.

औसेरी साकेत ने दो शादियां की थीं. कुछ महीने पहले एक पत्नी की मौत हो चुकी है. पत्नी की मौत के बाद से वह तनाव में रहता था. प्रथम दृष्टया तनाव के चलते सुसाइड का मामला समझ में आ रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. इस मामले में किसी षड्यंत्र की संभावना को देखते हुए फॉरेंसिंक टीम बारीकी से जांच कर रही है. गड़रा कांड के बाद से ही गांव के हालात बेहद खराब थे.

गांववालों का कहना है कि साकेत परिवार गड़रा कांड के बाद से ही सहमा हुआ था. पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी गहरी साजिश का नतीजा हो सकता है. इस घटना के बाद अब गांव में और अधिक दहशत फैल गई है. कई परिवार गांव छोड़ने की तैयारी में हैं. जबकि पुलिस की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है.

बता दें कि 15 मार्च को गड़रा गाव में बवाल हुआ था जिसमें से सनी द्विवेदी नाम के युवक की आदिवासियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. वहीं, ASI रामचरण गौतम के ऊपर भी हमला हुआ था जिसमें वे शहीद हो गए थे. जबकि 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे, तब से वहां धारा 163 लागू है और पुलिस कैंप लगाकर गांव की सुरक्षा में तैनात है. इसी बीच, हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this