11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलखराब शुरुआत, हवा और ग्रोइन में खिंचाव... नीरज चोपड़ा ने बताया क्यों...

खराब शुरुआत, हवा और ग्रोइन में खिंचाव… नीरज चोपड़ा ने बताया क्यों चूक गए गोल्ड

Published on

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि आज कंडीशन उनके पक्ष में नहीं थी। इसलिए वह गोल्ड से दूर रह गए। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पीटर्स ने 6 में से 3 बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, जबकि भारतीय स्टार 88.13 मीटर तक फेंक सका। दोनों के बीच का अंतर बड़ा था।

उन्होंने कहा कि हवा की कंडीशन मेरे खिलाफ गई। शुरुआत अच्छी नहीं कर पाया। चौथे राउंड में अच्छा फील किया, लेकिन उसके बाद ग्रोइन में खिंचाव हुआ तो मुश्किल हुई। 5वें और छठे राउंड में मैंने कोशिश की, लेकिन तब माइंड मेकअप नहीं कर पाया। इसके बावजूद मैं खुश हूं। सिल्वर मेडल हासिल किया है। कोशिश करेंगे आगे अच्छा करें। अगले वर्ष फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप है। कोशिश होगी वहां अच्छा करूं।

उन्होंने पीटर्स की तारीफ करते हुए कहा- पीटर्स ने कड़ी टक्कर दी। वह लगातार अच्छा कर रहे थे। मैंने भी अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन गोल्ड नहीं ले पाया। हर किसी का शरीर अलग होता है। उसके इवेंट करने का स्टाइल अलग होता है। इस कंडीशन में पीटर्स ने खुद को ढाला और 90 मीटर का भाला फेंका। लगता है कि 90 मीटर आसान है, लेकिन ऐसा है नहीं। बता दें कि यह लगातार दूसरा मौका है, जब पीटर्स ने भारतीय स्टार से गोल्ड मेडल छीना है।

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उसके बाद से उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। वह टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले दूसरे और सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उनसे पहले 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...