17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यपतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में चल गई अश्लील फिल्म, FIR दर्ज

पतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में चल गई अश्लील फिल्म, FIR दर्ज

Published on

हरिद्वार ,

पतंजलि स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र में चल रही ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अश्लील फिल्म प्रसारित करने के मामले में हरिद्वार के बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इस संबंध में पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, पॉर्न फिल्म चलाने का कारनामा महाराष्ट्र के पुणे से Zoom पर जुड़े एक युवक ने उस समय किया, जब पतंजलि अनुसंधान संस्थान की ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी.

इस दौरान युवक ने मीटिंग के बीच अश्लील फिल्म अपलोड करके प्रसारित कर दी. घटना के संबंध में पतंजलि की ओर से कमल भदौरिया और शिवम वालिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पतंजलि की एक आरे से एक केस दर्ज करवाया गया है. इसमें बताया गया कि पतंजलि योगपीठ से जुड़े तमाम लोगों की एक जूम मीटिंग हो रही थी.

देश-विदेश के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़कर कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श कर रहे थे. इस दौरान एक युवक ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दी, जो कि प्रसारित हो गई. इस मीटिंग में महिलाएं भी जुड़ी हुई थीं. इस मामले में पुणे के येरवडा स्थित बीकॉम कॉलेज कैंपस के पास रहने वाले आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...