17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'महिलाओं को खुलेआम में 1100 रुपये बांट रहे हैं प्रवेश वर्मा', मुख्य...

‘महिलाओं को खुलेआम में 1100 रुपये बांट रहे हैं प्रवेश वर्मा’, मुख्य चुनाव आयुक्त से केजरीवाल ने की शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर रेड डालने की अपील की है. उन्होंने बीजेपी नेता पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है.

सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को खुले में 1100 रुपये बांटने का आरोप लगाया है. वह नौकरियों का झांसा देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. केजरीवाल ने DEO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर करने की भी मांग की है.

बीते महीने आप ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को कैश बांटने का आरोप लगाया था. इन आरोपों पर बोलते हुए प्रवेश वर्मा ने कहाथा कि मैं यह घोषणा करता हूं कि चाहे कितना भी शोरगुल और हंगामा क्यों न हो, मैं हर व्यक्ति की सहायता करने के अपने मिशन पर अडिग रहूंगा. नई दिल्ली की हर जरूरतमंद महिला को मेरा यह वादा है. आपको यह सहायता हर परिस्थिति में और बिना किसी बाधा के प्राप्त होगी. पेंशन की ज़रूरतों से लेकर नौकरी की ज़रूरतों तक, उनके भाई और बेटे – उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 24*7 काम करते रहेगा.

केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वह आप प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. साथ ही कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस सीट पर तीन बड़े चेहरों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है.

एक चरण में होगा दिल्ली में चुनाव
70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.सत्तारूढ़ AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की और राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...