14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यप्रयागराज छात्र मर्डर: मैं चिल्लाती रही, मेरा भाई तड़पकर मर गया...अब किसको...

प्रयागराज छात्र मर्डर: मैं चिल्लाती रही, मेरा भाई तड़पकर मर गया…अब किसको राखी बांधेगी ये बहन?

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दसवीं के छात्र की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। स्कूल में बहन की छेड़खानी का विरोध करने पर झुंड में आए बदमाशों ने सड़क पर छात्र को घेरा। उस पर पटरे से हमला कर लिया। इस हमले के बाद छात्र सड़क पर गिर गया। बदमाश उस पर लगातार हमला करते रहे। छात्र के साथ मौजूद उसकी चचेरी बहन मदद के लिए लोगों को पुकारती रही। हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध करती रही कि उसके भाई को बचा लें। लेकिन, किसी ने भी भाई-बहन की मदद नहीं की। सड़क पर 16 वर्षीय दसवीं के छात्र को हमलावर तब तक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। उसके बदन से खून निकल रहा था। अचेत अवस्था में था। लड़की अपने परिजनों को जानकारी दे रही थी। लोगों से भाई को अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध कर रही थी, किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। लड़की ने जब उस दृश्य को याद किया तो उसकी आंखों से आंसू और आक्रोश दोनों बह रहे थे। रक्षाबंधन से पहले भाई का जाना बहन के लिए दिल तोड़ने वाला है। अब वह किसको राखी बांधेगी? यह सवाल हर कोई कर रहा है।

छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने का हुआ प्रयास
मृतक छात्र की बहन ने भाई के साथ मारपीट की घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि सोमवार को दोपहर बाद स्कूल बंद होने पर हम दोनों घर जा रहे थे। हमलोग जैसे ही तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि हमारे स्कूल में पढ़ने वाले इस गांव के छात्रों ने हमारा हाथ पकड़ लिया। हमें खींचने की कोशिश की गई। मैं चिल्ला रही थी। इसी दौरान हमारा भाई उन मनचलों से भिड़ गया। इसके बाद उन लोगों ने हमारे भाई पर हमला कर दिया। वे पटरे से मारते रहे। उसके सिर पर पटरा मारा। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पूरे बदन से खून निकल रहा था। लड़की ने कहा कि मैं चिल्लाती रही, कोई मदद करने नहीं आया। मेरे भाई को अधमरा छोड़कर हमें धमकी देते हुए वे लोग वहां से चले गए।

सूचना पर पहुंचे पहुंचे परिजन
छात्रा ने कहा कि मेरा भाई सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। मैं असहाय खड़ी उसे देख रही थी। लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। परिजनों को सूचना मिली तो वे लोग वहां आए। भाई को लेकर वे लोग प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। सिर पर हमले के कारण मौके पर ही छात्र की मौत हो गई थी। छात्रा की आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं। भाई को अपने सामने मरता देखकर उसके दुख और आक्रोश का ठिकाना नहीं है। छात्र परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था।

छात्र की मौत को लेकर बढ़ा हुआ है प्रयागराज में विवाद
छात्र की मौत के बाद लोगों ने खीरी मोड़ को करीब 9 घंटे तक जाम रखा। कमिश्नर और डीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने 9 घंटे के बाद जाम को तोड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...