8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति ट्रंप अब लगाएंगे 25% का भारी भरकम टैरिफ, भारत पर भी...

राष्ट्रपति ट्रंप अब लगाएंगे 25% का भारी भरकम टैरिफ, भारत पर भी बड़ा संकट?

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की आर्थिक नीति बदलने की ठान रखी हैं, वे स्पष्ट कर चुके हैं कि वे ऐसा व्यापार करेंगे जहां पर अमेरिका को सीधा फायदा होगा। अब इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्यूमिनियम के आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान करने वाले हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ सकता है।

ट्रंप के टैरिफ से भारत पर असर
जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप मंगलवार या बुधवार तक इस नए टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान मैक्सिको और ब्राजील जैसे देशों को होगा। कनाडा, दक्षिण कोरिया और वियतनाम जैसे देश भी इस लिस्ट में शामिल है। भारत तो अमेरिका को सबसे ज्यादा एल्यूमिनियम का आयात करता है। आंकड़े बताते हैं कि 2023 में भारत ने अमेरिका को 947.59 मिलियन डॉलर का एल्यूमिनियम इंपोर्ट दिया था।

बाइडेन ने की थी भारत की मदद, ट्रंप करेंगे?
यहां यह समझना जरूरी हो जाता है कि साल 2023 में भारत ने अपने हितों की रक्षा करने के लिए अमेरिका के साथ एक डील की थी। उस डील के तहत भारत से आने वाले 336,000 टन एल्यूमिनियम पर कोई टैरिफ ना लगाने का फैसला किया था। लेकिन यह करार तब हुआ था जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन थे। लेकिन अब तो राष्ट्रपति की कुर्सी पर ट्रंप आ चुके हैं और वे टैरिफ लगाने के मामले में काफी सख्त माने जाते हैं।

ट्रंप की क्या है विचारधारा?
वैसे डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया था, चीन पर भी 10 फीसदी का टैरिफ लगा था। लेकिन बाद में बातचीत कर कनाडा और मेक्सिको को रियायत दे दी गई। अब यहां पर समझने वाली बात यह है कि राष्ट्रपत ट्रंप अमरिका फर्स्ट पॉलिसी पर काम कर रहे हैं, उनकी हर योजना इसी मकसद के साथ लाई जा रही है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this