18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपुणे में लोगों पर हिंदी बोलने का प्रेशर, शरद पवार ने कर...

पुणे में लोगों पर हिंदी बोलने का प्रेशर, शरद पवार ने कर दी मराठी को अनिवार्य करने की मांग

Published on

पुणे:

एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के कई शहरों में मराठी के बजाय हिंदी बोले जाने पर चिंता जताई है। पुणे में आयोजित अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मराठी को संरक्षित करने के लिए जरूरी है कि इसे अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पुणे और इसके आसपास के इलाकों में मराठी नहीं बोली जा रही है बल्कि हिंदी बोलने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने साहित्यकारों और लेखकों से राज्य की समस्याओं पर लिखने का अनुरोध भी किया।

क्यों बन रहा है हिंदी बोलने का प्रेशर?
शरद पवार ने एक बार फिर मराठी अस्मिता की राजनीति को हवा दी है। एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार ने पुणे साहित्य सम्मेलन में शनिवार को हिंदी-मराठी भाषा को लेकर अपनी राय रखी। 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन शरद पवार ने पुणे शहर में भी मराठी भाषा के कम होते इस्तेमाल पर दुख जताया। पवार ने कहा कि सदशिवराव पेशवा के दिल्ली पर कब्ज़ा करने के बाद कई मराठी लोग दिल्ली में बस गए थे। आज भी उनके वंशजों के घरों में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। महाराष्ट्र का गौरव संरक्षित है। पवार ने कहा कि आजकल पुणे में भी मराठी नहीं बोली जाती। पुणे के उपनगरों में रहने वालों पर भी हिंदी बोलने का प्रेशर है। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा के संरक्षण के लिए इसे अनिवार्य बनाना ज़रूरी है।

लेखक खत्म करे भाषा का संकट
पुणे का उदाहरण देते हुए शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लेखकों से अपने साहित्य के माध्यम से इस संकट को खत्म करने की अपील की। एनसीपी नेता ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र जल्द ही अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. रावसाहेब कसबे, न्यास मंडल के अध्यक्ष डॉ. शिवाजीराव कदम, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद जोशी, पुणे के संस्थापक अध्यक्ष संजय नाहर, सम्मेलन के संयोजक डॉ. सदानंद मोरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीताराजा पवार, सरहद के कोषाध्यक्ष विनोद कुलकर्णी और न्यासी शैलेश वाडेकर भी उपस्थित थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...