12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यप्रधानमंत्री जी आए, पैकेज दिया... ठेकेदारों, मंत्रियों की ऐश हो गई, राजकोट...

प्रधानमंत्री जी आए, पैकेज दिया… ठेकेदारों, मंत्रियों की ऐश हो गई, राजकोट में केजरीवाल का बड़ा अटैक

Published on

अहमदाबाद

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजकोट में बीजेपी पर बड़ा वार किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रेस कांफ्रेस में केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वाले बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने आम लोगों के कभी भी कुछ नहीं किया। हमने दिल्ली में किया और पंजाब में कर रहे हैं आने वाले दिनों गुजरात में भी करेंगे।

केजरीवाल जब एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक उदाहरण का जिक्र करते हुए कि कहा कि मैं टीवी पर एक प्रोग्राम देख रहा था। प्रधानमंत्री जी आए मेरे ख्याल से उन्होंने 30 हजार करोड़ का पैकेज दिया। एक आदमी उनकी सभा से बाहर निकल रहा था। तो उससे एक टीवी वाले ने पूछा, तो क्या आपको लगता है गुजरात में विकास हुआ? तो उनसे कहा हां हुआ, बहुत हुआ। तो उससे फिर पूछा कि बीजेपी को वोट दोगे? तो उसने कहा कि नहीं दूंगा। केजरीवाल ने कहा क्या उसके बच्चों को रोजगार मिला? नहीं मिला। बिजली सस्ती हुई? नहीं हुई। केजरीवाल ने बीजेपी वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। ये तो नहीं हुआ। केजरीवाल ने कहा कि हजारों करोड़ के पैकेज से मंत्रियों, ठेकेदारों और नेताओं की ऐश हो गई।

क्रास वोटिंग का दिया हवाला
केजरीवाल ने पूछा गया कि वे किस आधार पर कह रहे हैं कांग्रेस के नेता बीजेपी में जाने वाले हैं। तो केजरीवाल ने माइक गुजरात आप के नेता इसुदान गढ़वी की तरफ कर दिया। इसुदान ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में 8-9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। कांग्रेस बताए कि उन्होंने इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की? इसके बाद केजरीवाल ने गोवा का जिक्र करते कहा कि 11 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। हमारे दो विधायक थे। दोनों हमारे साथ हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की जेब में बैठी है। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब में बीजेपी यही सब कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस बीजेपी की भाषा बोलती है। केजरीवाल ने कहा, गुजरात के लोग मुझे प्यार करने लगे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने वाले सभी के लिए काम करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this