7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यकानपुर में दो दिनों तक लाश का इलाज करता रहा प्राइवेट नर्सिंग...

कानपुर में दो दिनों तक लाश का इलाज करता रहा प्राइवेट नर्सिंग होम, परिवार को थमाया 10 लाख का बिल

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक प्राइवेट नर्सिंग होम दो दिनों तक लाश का इलाज करता रहा। दो दिन बाद जब परिजनों को मौत की जानकारी मिली तो अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तीमारदारों को धक्का देकर बाहर भगा दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर 10 लाख रुपए वसूल लिए। इसके साथ ही दो दिनों तक पेशेंट से मिलने भी नहीं दिया। इसके बाद जानकारी दी गई कि मौत हो गई है। आरोप है कि दो दिनों तक लाश का इलाज करते रहे।

चकेरी के हरजेंदर नगर में राजू सिंह (40) का बीते 11 मई को एक्सीडेंट हो गया था। राजू सिंह के परिजन उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए। जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। राजू के पिता भानू प्रताप सिंह ने बेटे को मधुराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मधुराज हॉस्पिटल की गिनती शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में होती है। भानू प्रताप का आरोप है कि बेटे की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी, लेकिन उसकी मौत को छिपाकर रखा। अस्पताल ने अपना बिल बढ़ाने के लिए वेंटिलेटर पर लाश का उपचार करते रहे।

अच्छा इलाज होगा यह सोचकर भर्ती कराया था
भानू प्रताप ने बताया कि बेटे को यह सोचकर भर्ती कराया था कि प्राइवेट अस्पताल में अच्छा इजाज होता है। आठ दिनों के इलाज में 10 लाख रुपए खर्च दिए। अस्पताल की तरफ से यही कहा जाता था कि आज होश आ जाएगा, कल होश आ जाएगा। इसके बाद बीते 17 और 18 मई को हमें बेटे से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बाद अचानक 19 मई को बताया कि बेटे की मौत हो गई है।

परिवार के साथ बदसलूकी की गई
मृतक राजू के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की दो दिन पहले ही मौत हो चुकी थी। दो दिनों तक बॉडी का ही इलाज कर हमें गुमराह किया जाता रहा। जब हमने उनकी इस करतूत का विरोध किया, अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की तरफ से बदसूकी की गई। हमें धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। वहीं पुलिस ने भी अस्पताल की प्रबंधक मधु के साथ बैठकर फाइल चेंज करा रहे हैं। पुलिस भी अस्पताल का पक्ष ले रही है। एसीपी स्वरूप नगर ब्रजनारायण के मुताबिक अस्पताल में एक पेशेंट की मौत हो गई थी। परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने तहरीर देने की बात की थी, यदि तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...