11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'विरोध जारी रहेगा, जल्द तय करेंगे आगे की रणनीति', आंदोलन छोड़ने के...

‘विरोध जारी रहेगा, जल्द तय करेंगे आगे की रणनीति’, आंदोलन छोड़ने के मुद्दे पर बोलीं साक्षी मलिक

Published on

नई दिल्ली,

देश में चल रहे पहलवान आंदोलन के तीन मुख्य चेहरे (बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट) अब अपनी जॉब पर वापस लौट गए हैं. पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमारा विरोध जारी रहेगा, हम अगले कुछ दिनों में तय करेंगे कि आगे की कार्रवाई क्या होगी. हम सभी अपनी नौकरी पर वापस चले गए हैं, क्योंकि रेलवे के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है.

साक्षी मलिक का कहना है कि सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं. साक्षी मलिक की यह सफाई उन खबरों के बाद आई है जिनमें कि कहा गया था कि साक्षी मलिक पहलवानों के आंदोलन से पीछे हट गई हैं. हालांकि, साक्षी मलिक ने इन खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगा. इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. इससे पहले साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने भी आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को गलत बताया था.

पहलवानों ने अमित शाह से की थी मुलाकात
आपको बताते चलें कि शनिवार को ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. रेसलर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने आजतक से बातचीत में बैठक की पुष्टि की थी. वे भी इस बैठक में मौजूद थे. हालांकि, उन्होंने कहा था कि बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी. लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही. उन्होंने बताया कि हमें गृह मंत्री से जो प्रतिक्रिया चाहिए थी वह नहीं मिली, इसलिए हम बैठक से बाहर आ गए. सत्यव्रत ने कहा कि हम विरोध के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं. हम पीछे नहीं हटेंगे हम आगे की कार्रवाई की योजना बना रहे हैं.

23 अप्रैल से धरने पर बैठे थे पहलवान
गौरतलब है कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे. पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था. हालांकि, तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवान वापस लौट गए थे. बता दें कि इस बार जह पहलवान ने नई संसद के उद्घाटन के दौरान संसद भवन के सामने ही प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी. पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी और पहलवानों के धरनास्थल को खाली करा लिया गया. इस दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प और हिरासत में लिए जाने की भी तस्वीरें सामने आई थीं.

गंगा में मेडल बहाने पहुंचे पहलवान
इसके बाद पहलवानों ने हरिद्वार जाकर गंगा नदी में अपने सभी मेडल प्रवाहित करने की योजना बनाई थी. इस योजना को किसान नेता नरेश टिकैत की गुजारिश के बाद रद्द कर दिया गया और पहलवान बिना मेडल बहाए वापस लौट आए थे. इसके बाद पहलवानों के गृह मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं.

अपने काम पर लौटे पहलवान
इतने दिनों से जारी संघर्ष के बाद आज यानी सोमवार के तीनों प्रमुख पहलवान अपनी जॉब पर वापस लौट चुके हैं. हालांकि इस दौरान भी सभी का कहना है कि वो अपने काम पर वापस जरूर लौटे हैं लेकिन आंदोलन फिर भी जारी रहेगा. बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर कहा, आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं. ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं. हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है. महिला पहलवानों की FIR उठाने की खबर भी झूठी है. इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...