12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'भाजपा के राज में जनता को 5G पहले ही मिल रहा', अखिलेश...

‘भाजपा के राज में जनता को 5G पहले ही मिल रहा’, अखिलेश यादव ने ऐसे कसा तंज

Published on

लखनऊ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 1 अक्टूबर से भारत में 5G नेटवर्क का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसे डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम बताया. वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कि कई लोगों ने मेरे आत्मानिर्भर भारत के सपने का मजाक उड़ाया. लोग सोचते थे कि तकनीक गरीबों के लिए नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास था कि तकनीक हर घर तक पहुंच सकती है. इस बीच इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है.

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5G को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है.
G = गरीबी,
G = घोटाला,
G = घपला,
G = घालमेल,
G = गोरखधंधा.’

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ समेत देश के कई महानगरों में 5G सेवाओं को लॉन्च किया है. इससे न केवल इंटरनेट की गति कई गुना बढ़ेगी बल्कि इससे नए आधुनिक उद्यमों और व्यवसायों की प्रगति में भी वृद्धि होगी. देश में 5G जैसी न्यू-एज तकनीकी को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्रीजी का आभार.

पीएम मोदी ने 5G पर वीडियो कॉल की
बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर को हुई है. यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी पहुंचे. जहां उन्होंने विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली. यहां पीएम मोदी ने 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र में स्कूल के बच्चों से बातचीत की. यह कॉल जियो ने नेटवर्क पर की गई थी.

वाराणसी में सीएम योगी ने की सर्विस लॉन्च
राष्ट्रीय स्तर पर 5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश में सेवाओं की शुरुआत की बात कही. इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5जी सेवाएं देश की प्रगति का वाहक बनेंगी. इससे प्रदेश को देश के साथ विकास में कदमताल करने में मदद मिलेगी. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

 

Latest articles

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...