9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'रोहिंग्याओं को फ्लैट' पर पुरी ने करा दी सरकार की फजीहत, शरणार्थियों...

‘रोहिंग्याओं को फ्लैट’ पर पुरी ने करा दी सरकार की फजीहत, शरणार्थियों पर UN का चार्टर क्या कहता है

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रोहिंग्या शरणार्थियों को रहने के लिए दिल्ली में फ्लैट देने के ट्वीट के बाद बड़ा बवाल मच गया। सवाल उठे कि क्या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार क्या वाकई में ऐसा करने जा रही है। आरएसएस से लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) तक इस खबर से नाराज हो गए। इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मोर्चा संभाला और इस खबर का तुरंत खंडन कर डाला। गृह मंत्रालय ने साफ किया कि रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में EWS फ्लैट देने की कोई आदेश नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल के दौरान संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहिंग्या शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करने की बात कही थी।

समझिए बवाल हुआ कैसे
दरअसल, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बनाए गए फ्लैट में भेजा जाएगा। मंत्री ने लिखा कि उन शरणार्थियों को मूलभूत सुविधाएं और पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। पुरी ने ट्वीट में लिखा, ‘भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में स्थित फ्लैट में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्हें मूलभूत सुविधाएं यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त की ओर से जारी) परिचय पत्र और दिल्ली पुलिस की चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया की जाएगी।’ एक अन्य ट्वीट में पुरी ने लिखा कि जो लोग भारत की रिफ्यूजी पॉलिसी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने का काम करते हैं और इसे सीएए से जोड़ते हैं उन्हें अब निराशा मिलेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र के रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 को मानता है और रंग, धर्म और जाति के बिना जिसे भी जरूरत है उसे शरण देता है।

ट्वीट के बाद बुरी तरह घिरे पुरी
रोहिंग्या शरणार्थी मामले पर ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री पुरी सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गए। विश्व हिंदू परिषद ने भी सरकार से इस मसले पर फिर से विचार करने की मांग कर दी। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मांग कि रोहिंग्या को फ्लैट देने की बजाए उन्हें वापस भेजने की जरूरत है।

आप का हमला
पुरी के इस ट्वीट के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी केंद्रीय मंत्री को निशाने पर ले लिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग इस बात को मंजूर नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर भी लोग पुरी को घेरने लगे। बीजेपी भी लोगों के निशाने पर आ गई।

आनन-फानन में गृह मंत्रालय की सफाई
पुरी के ट्वीट के कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सफाई जारी कर दी। मंत्रालय ने साफ किया रोहिंग्या घुसपैठिए को फ्लैट नहीं दिए जाएंगे और वे डिटेंशन सेंटर में ही रहेंगे। मंत्रालय ने ये भी बताया कि रोहिंग्या शरणार्थियों को उनके देश में निर्वासित किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
जहांगीरपुरी हिंसा के पीछे आप के नेता, अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देते हैं समर्थन, बीजेपी का गंभीर आरोप

गृह मंत्रालय के बयान पर पुरी की सफाई
रोहिंग्या शरणार्थी पर गृह मंत्रालय के बयान के तुरंत बाद पुरी ने सफाई देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रोहिंग्या घुसपैठिए के मसले पर सही स्थिति बता दी है।

रोहिंग्या शरणार्थियों पर संसद में अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान रोहिंग्या शरणार्थियों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत कभी बतौर नागरिक स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश के रास्ते भारत में आ जाते हैं। पर उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा था कि मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमें मुसलमानों से नफरत नहीं है और इस बिल का भारत के नागरिक मुसलमानों से कोई लेना देना नहीं है।

शरणार्थियों पर UN का चार्टर क्या कहता है
1951 के संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी चार्टर के अनुसार, दुनिया के हर इंसान को यातना और उत्पीड़न से बचने के लिए दूसरे देश में शरण लेने का अधिकार है। हालांकि, साथ ही इसमें ये बात भी जोड़ी गई है कि शरण पाना कोई अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त अधिकार नहीं होगा। उधर, जिनेवा संधि के अनुसार शरणार्थियों को उन देशों में भेजे जाने पर रोक है जहां उनका उत्पीड़न हुआ हो।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...