6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने यूक्रेन से छीने चार इलाकों में लगाया मार्शल लॉ, कुछ...

पुतिन ने यूक्रेन से छीने चार इलाकों में लगाया मार्शल लॉ, कुछ बड़ा करने वाला है रूस?

Published on

मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से छीने गए चार इलाकों में मार्शल लॉ लगा दिया है। उन्होंने इस आदेश से संबंधित डिक्री पर आज दोपहर में हस्ताक्षर कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन इलाके में तेजी से आगे बढ़ रही है। रूस में जबरन शामिल किए गए इन चार क्षेत्रों के अधिकतर इलाकों पर यूक्रेन का दोबारा कब्जा हो चुका है। इस बीच पुतिन के इस फैसले को पूर्वी यूक्रेन में रूस के निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रूस के कब्जे वाले खेरसान से आम लोगों को निकालने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। रूस समर्थित स्थानीय प्रशासन का दावा है कि लोगों को यूक्रेनी सेना के हमले से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। हालांकि, यूरोपीय देशों को डर है कि स्थानीय निवासियों को बाहर निकालने के बाद पुतिन कम क्षमता वाले परमाणु बमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुतिन ने ड्यूमा के पास भेजा अपना आदेश
पुतिन ने कहा कि मैंने रूसी संघ के इन चार क्षेत्रों (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन) में मार्शल लॉ लगाने की एक एक डिक्री पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसे तुरंत फेडरेशन काउंसिल को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा और स्टेट ड्यूमा को निर्णय के बारे में सूचित किया जाएगा। रूसी संसद को ड्यूमा के नाम से जाना जाता है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ टीवी पर बातचीत के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में रूसी सहायता को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के नेतृत्व में एक विशेष समन्वय परिषद स्थापित करने का भी निर्देश दिया। यह समिति डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन में रूस की तरफ से दी जाने वाली मदद की निगरानी करेगी।

खेरसान से लोगों को निकाल रहा रूस
यूक्रेन में रूसी सेना की जिम्मेदारी संभाल रहे पुतिन के नए कमांडर ने खेरसॉन से यूक्रेनी नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। इन नागरिकों को रूस के ही कब्जे वाले किसी दूसरे क्षेत्र में बसाया जाएगा। रूसी वायु सेना के कमांडर रह चुके सर्गेई सुरोविकिन ने माना कि खेरसान में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं और इसके आसपास के इलाकों में अब भी युद्ध चल रहा है। रूस का दावा है कि इन नागरिकों को सुरक्षा हालात को देखते हुए अग्रिम मोर्चों के नजदीक से हटाया जा रहा है। इन लोगों को रूस की तरफ से भारी-भरकम आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, जिसमें नौकरी, खाना-पानी सहित सुरक्षा की गारंटी शामिल हैं

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...