10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन से युद्ध का पुतिन को पछतावा? रूसी राष्ट्रपति ने दिया जवाब,...

यूक्रेन से युद्ध का पुतिन को पछतावा? रूसी राष्ट्रपति ने दिया जवाब, भारत पर कही ये बात

Published on

अस्ताना ,

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है. इस युद्ध में जहां यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं. तो वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने भी रूस को करारा जवाब दिया है. दोनों देशों के दावे भले ही कुछ भी हों, लेकिन इस जंग में कई बेगुनाह मारे जा चुके हैं, तो कई बेघर हो चुके हैं. वहीं, दुनियाभर के कई देश इस जंग की निंदा कर चुके हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस युद्ध का कतई मलाल नहीं है. क्योंकि हाल ही में उनसे एक सवाल किया गया था कि क्या उन्हें यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग को लेकर कोई खेद है. इस पर पुतिन ने साफ शब्दों में कहा ‘नहीं’.

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में कज़ाख की राजधानी अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन हुआ था. इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए थे. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें युद्ध को लेकर किसी तरह का मलाल है, इस पर उन्होंने कहा-नहीं. हालांकि पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन को नष्ट करना रूस का उद्देश्य नहीं था.

इसके साथ ही पुतिन ने भारत को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पिछले महीने उज्बेकिस्तान में एक शिखर सम्मेलन में भारत और चीन ने यूक्रेन में ‘शांतिपूर्ण बातचीत’ का समर्थन किया था.

‘यूक्रेन पर नए हमलों की कोई जरूरत नहीं’
पुतिन ने ये भी कहा कि फिलहाल यूक्रेन पर नए हमलों की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि रूस देश को नष्ट करने के बारे में नहीं सोच रहा है. इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस वार्ता करने के लिए तैयार था, हालांकि पुतिन ने ये भी कहा कि अगर यूक्रेन इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार है तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की आवश्यकता होगी.

रूस ने यूक्रेन को किया था टारगेट
इससे पहले क्रीमिया ब्रिज पर हुए अटैक के बाद रूस ने यूक्रेन को टारगेट किया था. लिहाजा यूक्रेन पर एक के बाद एक हमले किए गए. राजधानी कीव समेत कई शहरों पर रूसी सैनिकों ने मिसाइल से हमला किया था. इसके बाद जब पुतिन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि यह यूक्रेन की ओर से किया गया टेरर एक्ट है. इतना ही नहीं, पुतिन ने तल्ख लहजे में कहा था कि हमारी तरफ से किए गए सभी अटैक क्रीमिया पुल पर किए गए हमले का जवाब था.

रूस ने दी थी तीसरे विश्व युद्ध की धमकी
पिछले कुछ दिनों से रूस आक्रामक रुख अपनाते हुए यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है. रूसी हमलों के बीच यूक्रेन नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में यूक्रेन के NATO में शामिल होने को लेकर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूस ने इसे यूक्रेन का प्रोपेगेंडा बताते हुए इस बार सीधा तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली थी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...