8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यचुनाव लड़ने को डॉक्टरी छोड़ी... अखिलेश की विधायक का भाषण विधानसभा में...

चुनाव लड़ने को डॉक्टरी छोड़ी… अखिलेश की विधायक का भाषण विधानसभा में बना नजीर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में गुरुवार को महिला सदस्यों के लिए एक दिन विशेष रूप से आरक्षित किया गया। सदन में महिला विधायकों को गुरुवार को विशेष रूप से बोलने के अवसर दिए गए, जिसमें कई सदस्यों ने बेहद बेबाकी से अपनी बात रखी। सदन की कार्यवाही के क्रम में स्पीकर ने पूर्वांचल के मछली शहर से आने वाली विधायक रागिनी सोनकर ने भी एक जोरदार भाषण दिया।

विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश यादव की मौजूदगी में रागिनी ने कहा कि ऐसा सोचा जाता है कि अगर महिलाएं आगे आएंगी तो पुरुष पीछे हो जाएंगे। हम आपके आगे या पीछे नहीं चलना चाहते। हम लोग तो चाहते हैं कि हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

एम्स से मेडिकल स्टडीज कर चुकी हैं रागिनी
रागिनी सोनकर पूर्वांचल के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक जौनपुर से विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता से पढ़ाई की है। रागिनी एमबीबीएस और एमडी हैं और वह राजनीति में आने से पहले दिल्ली एम्स के नेत्र विभाग में काम करती थीं। रागिनी के पिता कैलाश सोनकर वाराणसी की अजगरा सीट से विधायक हैं। वहीं उनके पति डॉ. संदीप स्किन स्पेशलिस्ट हैं।

4 बार के विधायक का टिकट काटकर मिला मौका
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने रागिनी को मछलीशहर सीट से टिकट दिया था। इस सीट पर अखिलेश के करीबी शैलेंद्र यादव ललई भी विधायक रह चुके हैं। मछलीशहर में 4 बार विधायक रहे जगदीश सोनकर इस सीट से प्रबल दावेदार थे, लेकिन अखिलेश यादव की नाराजगी के कारण रागिनी को आखिरी वक्त में यहां से टिकट मिला। रागिनी ने इन चुनावों में 90 हजार से अधिक वोट पाकर जीत हासिल की। बड़ी बात ये कि जौनपुर जिले की 9 सीटों में रागिनी को एकलौती महिला विधायक होने का गौरव भी मिला।

सदन और क्षेत्र में काफी सक्रिय
रागिनी जिस सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंची हैं, वह दलित और पिछड़ी जातियों के प्रभाव वाली सीट है। मछली शहर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पटेल समेत दूसरी पिछड़ी जातियों की मिली जुली आबादी है। इस सीट पर 3 लाख 57 हजार के करीब मतदाता हैं। 2022 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है और बीजेपी को इस बार भी इस सीट पर मायूसी हाथ लगी। रागिनी इस सीट पर एक लोकप्रिय राजनेता के रूप में जानी जाती हैं और सदन में भी काफी सक्रिय रूप से कार्यवाहियों में हिस्सा लेती हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...