14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअयोध्या में रेप कांड पर भड़के राहुल गांधी, दोषियों पर ऐक्शन की...

अयोध्या में रेप कांड पर भड़के राहुल गांधी, दोषियों पर ऐक्शन की मांग के साथ BJP सरकार पर निशाना साधा

Published on

अयोध्या

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अयोध्या में लड़की के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर निशाना साधा है। राहुल ने खबर की कटिंग शेयर करते हुए घटना को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने भाजपा राज में यूपी में अपराधों पर निशाना साधते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।

राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है। तीन दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार के मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी। एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया। आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा?

उन्होंने आगे लिखा कि बहुजन विरोधी भाजपा राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के साथ ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे। और कृपया कर पीड़ित परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें। देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है।

Latest articles

जनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी ने घर से निकाला

भोपाल। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए।...

नारियल खेड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता, भीड़ ने घेरकर आरोपी को छुड़ाया

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियल खेड़ा चौराहे पर मंगलवार देर...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...