14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराहुल गांधी ने की चीन की तारीफ, कश्मीर को बताया 'तथाकथित हिंसक...

राहुल गांधी ने की चीन की तारीफ, कश्मीर को बताया ‘तथाकथित हिंसक जगह’

Published on

नई दिल्ली,

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन की तारीफ की है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि चीन शांति का पक्षकार है. उन्होंने कई उदाहरणों के जरिए अपनी बात को समझाने की कोशिश की है. उन्होंने चीन की रणनीति का जिक्र किया है, उसके द्वारा किए गए विकास की बात की है और पश्चिमी देशों की विचारधारा पर भी विस्तार से बताया है.

राहुल ने चीन को लेकर क्या बोला?
राहुल गांधी ने कहा कि आप चीन में जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर देखते हो, रेलवे, एयरपोर्ट देखते हो, ये सबकुछ प्रकृति से जुड़ा हुआ है, नदी की ताकत है. चीन प्रकृति के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है. वहीं बात जब अमेरिका की आती है, वो खुद को प्रकृति से बड़ा मानता है. यही बताने के लिए काफी है कि चीन शांति में कितना ज्यादा दिलचस्पी रखता है. इसके अलावा राहुल ने चीन को लेकर ये भी कहा कि वहां पर सरकार एक कॉरपोरेशन की तरह काम करती है. उस वजह से हर जानकारी पर सरकार की पूरी पकड़ रहती है. उनके मुताबिक इस समय भारत और अमेरिका में ऐसी स्थिति नहीं है. राहुल ये भी मानते हैं कि इसी वजह से चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में इतना आगे बढ़ गया है.

जम्मू-कश्मीर को लेकर राहुल का बयान
राहुल ने अपने संबोधन के दौरान पुलवामा हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को ‘तथाकथित हिंसक जगह’ बता दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर इंसर्जेंसी प्रोन स्टेट है और तथाकथित हिंसक जगह. मैं उस जगह भी गया था जहां हमारे 40 जवानों को मार दिया गया था. वैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के दिए कई दूसरे बयान भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी तरफ से पेगासस को लेकर एक बयान दिया गया था.

राहुल ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. मेरे फोन में भी पेगासस था. मुझे अधिकारियों ने सलाह दी थी कि मैं फोन पर सावधानी से बात करूं. क्योंकि फोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है. भारत में लोकतंत्र खतरे में है. हम लोग एक निरंतर दबाव महसूस कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं. मेरे ऊपर कई केस किए गए. ऐसे मामलों में केस किए गए, जो बनते ही नहीं. हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल ने अपने बयान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था. उन्होंने जोर देकर कहा था कि पीएम द्वारा भारत के विचार को नष्ट किया जा रहा है. वे एक ही विचार को देश पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने दावा कर दिया कि पीएम कुछ लोगों को सेकेंड क्लास सिटीजन मानते हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...