12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यपहली बार दादर के कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी! मोदी-अडानी-RSS को जमकर...

पहली बार दादर के कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी! मोदी-अडानी-RSS को जमकर घेरा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे थे. दो दिवसीय इस बैठक में शामिल होने के बाद वह पहली बार दादर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. यहां कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी चुनावों को लेकर कमर कसने को कहा.

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें महाराष्ट्र में फूट नहीं पड़ी. उन्होंने कहा कि मीडिया कह रही थी कि कांग्रेस में कोई ताकत नहीं है तो कर्नाटक में बीजेपी को किसने हराया? देखिए महाराष्ट्र में क्या हो रहा है. हमारी पार्टी यहां टूटी नहीं. जब मोदी जी आए थे तो उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था. दुनिया की सुपरशक्ति ऐसा नहीं कर पाई तो मोदी कैसे कर सकते हैं. आज अमेरिका का समय है, उस समय इंग्लैंड का वक्त था. लेकिन वे भी ऐसा नहीं कर सके. वास्तव में कांग्रेस ने उन्हें वापस लौटा दिया था.

मोदी सोचते हैं कि अडानी के पैसे से कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देंगे. कल आपने देखा होगा कि दुनिया के दो बड़े अखबारों ने एक स्टोरी छापी जो बड़ी शर्मनाक है. भारत से एक अरब डॉलर दूसरे देशों में भेजा गया है और फिर वह पैसा वापस आया है. इस स्टोरी में छपा है कि मोदी के अडानी जी से करीबी संबंध हैं. सिस्टम बहुत सिंपल है. पैसा यहां से वहां गया और अडानी के शेयर की कीमतें बढ़ गई. अब वे धारावी में तमाशा करना चाहते हैं. ये लोग जानते नहीं है कि धारावी क्या है और धारावी के लोग कौन हैं. कांग्रेस उन्हें अच्छे से समझती है. आप धारावी को खत्म नहीं कर सकते.

कांग्रेस से डर गए हैं मोदी, आरएसएस और बीजेपी
राहुल ने कहा कि मोदी, आरएसएस और बीजेपी कांग्रेस पार्टी से डरे हुए हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी खत्म हो जाएगी. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी ऐसा ही होगा. 2024 लोकसभा चुनाव में हम उन्हें हराने जा रहे हैं.

बीजेपी के लोग नफरत से भरे हुए हैं. उनमें सिर्फ नफरत भरी हुई है. उनका काम ही नफरत फैलाना है जबकि हमारा काम प्यार बांटना है. चुनाव आने वाले हैं और हमें मिलकर काम करना है. सत्ता में बैठे लोग बहुत चालाक हैं. ये लोग संसद में कांग्रेस पार्टी को नहीं दिखाते. संसद में कुछेक सेकंड जब हमें दिखाया जाता है, हम हमेशा मुस्कुराते हुए दिखते हैं. लेकिन मोदी जी और उनके नेताओं को देखिए. ये लोग हमेशा गुस्से में दिखाई देते हैं. इन लोगों के भीतर एक डर है, मुझे नहीं पता कि किस तरह का डर. त की दुकान खोली है, सुपरमार्केट है. मुझे मुंबई आना और यहां लोगों से मिलना पसंद है. मुझे यहां घर जैसा लगता है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...